फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Directives issued to register an FIR against a depot holder for misappropriating the rations of 80 90 families.

Kaithal News: 80-90 परिवारों का राशन हड़पा, डिपो होल्डर के खिलाफ एफआईआर के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Directives issued to register an FIR against a depot holder for misappropriating the rations of 80 90 families.
समिति की बैठक के दौरान रो पड़ी ​शिकायतकर्ता। संवाद
कैथल। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बुधवार को आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिकायतें सुनीं। बैठक में सात पुरानी और पांच नई शिकायतों पर सुनवाई की गई। सात शिकायतों का मौके पर ही निपटान किया गया, जबकि पांच मामलों में जांच के आदेश देकर अगली बैठक तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

गांव हरिपुरा के सुरेंद्र कुमार और अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि राशन डिपो संचालक रामदिया 80 से 90 परिवारों का कई महीनों का राशन गबन कर गया। इस पर मंत्री श्याम सिंह राणा ने संबंधित डिपो होल्डर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। इस मामले की जांच कमेटी की ओर से भी करवाई गई थी।
विज्ञापन

वहीं गांव काकौत निवासी पूनम देवी की निजी स्कूल की ओर से बच्ची को परीक्षा से वंचित करने और एसएलसी जारी न करने की शिकायत पर दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति कराई गई। निर्णय लिया गया कि छात्रा आरटीई के तहत कक्षा छठी की पुन: परीक्षा देगी और परिणाम के अनुसार स्कूल की ओर से एसएलसी जारी की जाएगी। गत बैठक में इस स्कूल की मान्यता रद्द करने के निर्देश दिए गए थे और अब इसमें समझौता करवा दिया। सुनवाई के दौरान एक महिला भावुक होकर रो पड़ी। इस मौके पर डीसी अपराजिता, एसपी मनप्रीत सिंह, एडीसी डॉ. सुशील कुमार, ज्योति सैनी और शैली मुंजाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
ये रहीं पुरानी शिकायतें

- गांव बालू निवासी दानी देवी की पारिवारिक विवाद एवं जमीन हड़पने के आरोप से संबंधित थी। इसमें पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के बाद मंत्री ने मामले का निपटान कर दिया।
- अशोक गार्डन निवासी इंद्रजीत की ओर से सेक्टर 21 में एचएसवीपी के एक प्लॉट की किस्तें, रसीदों और पजेशन ऑफर लेटर से जुड़ी शिकायत पर पिछली बैठक में गठित समिति की थी। समिति की ओर से जांच कर शिकायतकर्ता की सभी शंकाओं का समाधान कर दिया।

- सेक्टर-19 निवासी धर्मवीर सिंह की अवैध दीवार एवं टीन शेड निर्माण संबंधी शिकायत न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण फाइल कर दी गई। मंत्री ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि न्यायालय के आदेशों के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाए।

- गांव पाई निवासी दिलबाग एवं अन्य की अवैध ट्यूबवेल कनेक्शनों से संबंधित शिकायत पर यूएचबीवीएन अधिकारियों ने मंत्री के समक्ष बताया कि अधिकांश कनेक्शन शिफ्ट कर दिए गए हैं लेकिन शिकायतकर्ताओं ने एक कनेक्शन गली में अभी भी लगा हुआ है। इस पर मंत्री श्याम सिंह राणा ने पूंडरी तहसीलदार को इस मामले का समाधान करने की जिम्मेदारी सौंपी।

- डीएवी कॉलोनी निवासी मूर्ति देवी की वर्षों से सीवर लीकेज के कारण मकान क्षतिग्रस्त होने की शिकायत दी थी, जिस पर जनस्वास्थ्य विभाग ने मंत्री को अवगत करवाया कि नया मैनहोल बनाकर समस्या का समाधान कर दिया गया है लेकिन शिकायतकर्ता द्वारा मकान के नुकसान की भरपाई की गुहार लगाई गई, जिस पर मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि बीपीएल परिवार को दी जाने वाली आर्थिक सहायता के तहत परिवार की मदद की जाएगी।
नई शिकायतें ये आई
- गांव मुंदड़ी निवासी राज कुमार की ओर से जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने संबंध में की थी। इस पर पुलिस ने बताया कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, चार के विरुद्ध चालान पेश हो चुका है और एक आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। मामले की जांच जारी रहने के कारण इसे लंबित रखा गया।

- गांव पाई निवासी कर्मबीर ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने भाणा गांव में वीरभान के घर लगभग तीन महीने पहले मजदूरी का कार्य ठेके के आधार पर किया था। उस कार्य की मजदूरी के 82,000 रुपये बकाया हैं। जिस पर मंत्री ने मकान की दोबारा माप करवाकर नियमानुसार भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और मामला अगली बैठक तक लंबित रखा।

- सेक्टर-19 पार्ट-1 निवासी दर्शना देवी और अन्य ने शिकायत दी थी कि एचएसवीपी की ओर से पिछले 30 वर्षों से पार्क एवं ग्रीन बेल्ट को विकसित नहीं किया गया है। एचएसवीपी अधिकारियों ने बताया कि बाद में सेक्टर का प्लान बदल गया था। इसमें इसे व्यावसायिक जगह बताया गया है। वहीं शिकायतकर्ताओं ने कहा कि जब उन्हें यहां प्लाट आबंटित किए गए थे, उस समय यहां पार्क बताया गया था। इसके लिए उनसे 10 प्रतिशत अधिक पैसे भी वसूले गए। दोनों पक्षों की सुनने के बाद मंत्री ने एडीसी सुशील कुमार, एचएसवीपी के ईओ और गैर-सरकारी सदस्य शक्ति सिंह सौदा की संयुक्त समिति गठित कर जांच के आदेश दिए गए।

- गांव गुहणा निवासी बेअंत कौर की बैंक खाते में जमा राशि और पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़े मामले में मंत्री ने कृषि उपनिदेशक को संबंधित तहसीलदार एवं पटवारी से समन्वय स्थापित कर जमीन का इंतकाल करवाने और पात्रता अनुसार पीएम किसान योजना की किस्त पुन: शुरू करवाने के निर्देश दिए।


- अशोका गार्डन निवासी विमल प्रकाश की बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट मैच न होने के कारण राशन न मिलने की शिकायत पर शिकायतकर्ता के अनुपस्थित रहने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी।

समिति की बैठक के दौरान रो पड़ी शिकायतकर्ता। संवाद

समिति की बैठक के दौरान रो पड़ी शिकायतकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed