फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Installation of Shivling at the Shiva temple accompanied by a Kalash Yatra; temple premises resonated with chants.

Kaithal News: कलश यात्रा के साथ शिव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना, जयकारों से गूंजा परिसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Installation of Shivling at the Shiva temple accompanied by a Kalash Yatra; temple premises resonated with chants.
सिर पर कलश लेकर चलती महिलाएं। संवाद
कैथल। न्यू भगत सिंह कॉलोनी, आनंद विहार, नजदीक अंडरपास ग्योंग रोड स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग स्थापना के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक श्रद्धा और उत्साह से ओत-प्रोत कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर आसपास के क्षेत्र से होते हुए वापस मंदिर पहुंची।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा की शोभा बढ़ाई। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। कलश यात्रा के मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद विधि-विधान से हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति डालकर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद विद्वान पंडितों की ओर से मंत्रोच्चारण के बीच शुभ मुहूर्त में भगवान शिव के शिवलिंग की विधिवत स्थापना करवाई गई। इस मौके पर कॉलोनी प्रधान वीरेंद्र सांगवान, बबलू, बलबीर, रेशम, मोहन लाल धीमान, पुष्पेंद्र गर्ग, मामू जांगड़ा, कर्मवीर पाडला और मास्टर राजेश गिल मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
इस अवसर पर भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए सुरेश शर्मा ने बताया कि भगवान शिव को देवों के देव महादेव कहा जाता है। वे सृष्टि के कल्याण, त्याग, तपस्या और शक्ति के प्रतीक माने जाते हैं। शिवलिंग भगवान शिव के निराकार स्वरूप का प्रतीक है और इसकी पूजा-अर्चना से श्रद्धालु आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति करते हैं। शिवलिंग स्थापना के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से परिवार और समाज में सुख-शांति और आपसी भाईचारे की प्रार्थना की। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। कॉलोनीवासियों ने कहा कि मंदिर में शिवलिंग स्थापना से क्षेत्र में धार्मिक वातावरण और मजबूत होगा और लोगों को नियमित रूप से पूजा-अर्चना का अवसर मिलेगा।

सिर पर कलश लेकर चलती महिलाएं। संवाद

सिर पर कलश लेकर चलती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed