फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Villagers expressed gratitude to the MP and MLA after the NGT issued a notice.

Kaithal News: एनजीटी के नोटिस जारी करने पर ग्रामवासियों ने सांसद व विधायक का जताया आभार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Villagers expressed gratitude to the MP and MLA after the NGT issued a notice.
कैथल। खुराना रोड स्थित कचरा प्लांट के लिए पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन के मामले में एनजीटी की प्रधान पीठ नई दिल्ली ने संज्ञान लेते हुए संबंधित प्रतिवादियों को नोटिस जारी किए हैं। मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी। इस मामले के लिए गांव खुराना के ग्रामीणों ने इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला और विधायक आदित्य सुरजेवाला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों जनप्रतिनिधियों ने इस मामले में उनका सहयोग किया और कानूनी सहायता उपलब्ध कराने में भूमिका निभाई। वहीं रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पूर्व में आरोप लगाया था कि कैथल में बाहरी क्षेत्रों का कचरा लाकर डाले जाने से पर्यावरणीय समस्याएं बढ़ी हैं और कचरा प्रबंधन व्यवस्था में गंभीर खामियां हैं। उन्होंने इस पूरे मामले में सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि एनजीटी के आदेश के बाद संबंधित विभाग कचरा स्थल पर पर्यावरणीय मानकों के पालन को सुनिश्चित करने और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने की दिशा में कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed