फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The deadline for SIR has been extended from July 14 to July 24.

Kaithal News: एसआईआर अंतिम तिथि 14 से बढ़ाकर 24 जुलाई की

Wed, 15 Jul 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 15 Jul 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
The deadline for SIR has been extended from July 14 to July 24.
कैथल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अपराजिता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर किए जा रहे सत्यापन अभियान की अंतिम तिथि 14 जुलाई से बढ़ाकर 24 जुलाई कर दी गई है। इसके बाद 24 जुलाई तक मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि 31 जुलाई को मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद 31 जुलाई से 30 अगस्त तक मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटान 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 3 अक्तूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ को आवश्यक सहयोग दें तथा निर्धारित समयावधि में अपने नाम, पते अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर दावा या आपत्ति अवश्य दर्ज करवाएं, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अपडेट किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed