फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three roads to be repaired at a cost of 46 lakh; relief from dilapidated roads.

Kaithal News: 46 लाख से तीन सड़कें होंगी दुरुस्त, जर्जर मार्गों से मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three roads to be repaired at a cost of 46 lakh; relief from dilapidated roads.
कैथल। शहर के विभिन्न वार्डों में खराब सड़कों की समस्या जल्द दूर होगी। नगर परिषद ने करीब 46.33 लाख रुपये की लागत से तीन सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों को स्वीकृति दी है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से स्थानीय लोगों को गड्ढों और जर्जर मार्गों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-19 में जींद रोड से भगनाथ/भगवती राइस मिल तक सड़क निर्माण पर 13.42 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं वार्ड नंबर-4 स्थित एम्प्लाइज कॉलोनी में गेट नंबर-1 से पाला राम सिरोही के मकान तक सीसी सड़क के निर्माण व मरम्मत पर 19.47 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। लोगों का कहना है कि इन क्षेत्रों की सड़कें लंबे समय से क्षतिग्रस्त थीं। बरसात के मौसम में गड्ढों और जलभराव के कारण लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

निर्माण कार्य पूरे होने के बाद न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। मनफूल, राजेंद्र व राजेश का कहना है कि खराब सड़कों के कारण वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी कठिनाई होती थी। नई सड़कें बनने से कॉलोनियों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी और आवागमन में समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद ने निर्माण एजेंसियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और कार्य तय समय सीमा में पूरा कराने का प्रयास रहेगा।

चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने बताया कि नगर परिषद शहर के विभिन्न वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य करा रही है। स्वीकृत सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे और सभी परियोजनाएं गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए समयबद्ध तरीके से पूरी कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed