सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tractor crushes young man's leg, requires amputation

Kaithal News: ट्रैक्टर ने कुचला, इलाज में काटनी पड़ी युवक की टांग

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 02 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tractor crushes young man's leg, requires amputation
अस्पताल में उपचाराधीन घायल।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


ढांड। अदाणी साइलो के पास एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर का पहिया उसकी टांग के ऊपर से गुजर गया, जिसके चलते इलाज के दौरान उसकी टांग काटनी पड़ी।

ढांड थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव म्यौली निवासी जसविंद्र ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। वह अपनी गेहूं बेचने के लिए अदाणी साइलो ढांड गया हुआ था और अपनी बारी का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह सड़क किनारे अपनी ट्राली के पीछे कुछ दूरी पर बैठा हुआ था। इसी दौरान शाम करीब छह बजे एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक कैथल की ओर से आया और अपने वाहन को उसके पीछे खड़ा कर दिया। कुछ देर बाद चालक बिना किसी सहायक के ट्रैक्टर-ट्राली को आगे-पीछे करने लगा।

इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया उसकी बाईं टांग को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे के बाद आरोपी ने कुछ समय के लिए वाहन रोका, लेकिन बाद में ट्रैक्टर-ट्राली लेकर मौके से भाग गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल को तुरंत कैथल के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान चोट गंभीर होने के कारण डॉक्टरों को उसकी टांग काटनी पड़ी। पीड़ित ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, ढांड थाना के जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed