सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Woman sexually exploited on pretext of marriage

Kaithal News: शादी का झांसा दे महिला का यौन शोषण

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 16 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Woman sexually exploited on pretext of marriage
विज्ञापन
कैथल। अंबाला की एक कॉलोनी से जिले मजदूरी करने आई एक महिला ने कैथल के एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। इस दौरान युवक ने महिला को अपने दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया।
Trending Videos

पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अंबाला की एक कॉलोनी निवासी करीब 30 वर्षीय विधवा महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब तीन साल पहले उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। उसके दो बच्चे भी हैं। वह मजदूरी करने के लिए कैथल आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई 2024 में उसकी पहचान कैथल निवासी दीपक नामक युवक से हुई। बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने उससे शादी करने का झांसा दिया और वह लगातार उसके साथ संबंध बनाता रहा। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे अपने दोस्त सोनू के साथ भी संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। जब उसने शादी करने के लिए कहा तो आरोपी मुकर गया।
महिला की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी बबीता ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed