सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accused arrested for stealing Rs 1.30 lakh from shop

Karnal News: दुकान से 1.30 लाख रुपये चोरी का आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 28 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing Rs 1.30 lakh from shop
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

करनाल। जाटो गेट में विश्वकर्मा इंटरप्राइजिज नामक दुकान में घुसकर 1.30 लाख रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने सेक्टर-16 की वाल्मीकि बस्ती निवासी रवि को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। उससे 60 हजार 500 रुपये की राशि बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
सीआईए एक प्रभारी संदीप ने बताया कि 14 मार्च, 2026 को जाटो गेट में विश्वकर्मा इंटरप्राइजिज नामक दुकान के मालिक संदीप धीमान ने थाना शहर को शिकायत दी थी कि उनकी दुकान के गल्ले से दिन में अज्ञात व्यक्ति एक लाख 30 हजार रुपये चोरी कर ले गया था। पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले की जांच सीआईए एक के जांच अधिकारी सतीश कुमार को साैंपी गई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण कर रवि की पहचान की गई। आरोपी को सेक्टर-चार ट्रक यूनियन क्षेत्र से काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------------
खड़े ट्रॉले से तिरपाल काटकर 15 कट्टे चावल चोरी
-बजीदा रोड़ान गांव की घटना, चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल।
बजीदा रोड़ान गांव में खड़े ट्राॅले से तिरपाल काटकर चोर 15 कट्टे चावल चोरी कर ले गए। ट्राॅला चालक ने अपने स्तर पर तलाश की। चोरों का सुराग नहीं लगा। अब उसने गांव के ही चार युवकों पर आरोप लगाया है। निसिंग थाना पुलिस ने चालक कुलदीप की शिकायत पर चार के खिलाफ चोरी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
बजीदा रोड़ान गांव निवासी कुलदीप की शिकायत के अनुसार, 22 मार्च को उसने अपने ट्राॅला में निसिंग से चावल भरा था। शाम को 7:30 बजे उसने अपना ट्राॅला गांव के मंदिर के आगे खड़ा कर दिया और घर चला गया था। अगले दिन सुबह करीब 6 बजे जब वह ट्राॅले के पास पहुंचा तो देखा कि गाड़ी की तरपाल कटी हुई थी। ट्राॅले से करीब 15 कट्टे चावल गायब थे।
शिकायतकर्ता कुलदीप ने बताया कि उसने कई दिनों तक अपने स्तर पर चोरी हुए चावल की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद 25 मार्च को उसने थाना निसिंग में शिकायत दी। शिकायत में कुलदीप ने गांव के ही सावन, अभिषेक, दीपक और नितिक पर चोरी करने का आरोप लगाया है। निसिंग थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि शिकायत के आधार पर चार युवकों के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed