{"_id":"69d417fc695d2fba8509dec9","slug":"36-crore-worth-of-development-work-to-be-carried-out-in-moonak-karnal-news-c-18-knl1018-880654-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मूनक में होंगे 36 करोड़ के विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मूनक में होंगे 36 करोड़ के विकास कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मूनक। विधायक योगेंद्र राणा सोमवार को गांव मूनक की ओड धर्मशाला में पहुंचकर ग्रामीणों को 36 करोड़ 3 लाख 14 हजार रुपये के विकास कार्य के बारे में बताया। ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि ओड चौपाल का कार्य पूरा करवाने बारे लागत 4.97 लाख, वाल्मीकि चौपाल के लिए 2.93 लाख, पाल चौपाल के लिए 2.56 लाख, ओड चौपाल-2 में 3.61 लाख, बाजीगर समाज चौपाल में पैंट व शौचालय के लिए 2.83 लाख, एससी चौपाल में पेंट व शौचालय के लिए 4.68 लाख, महिला चौपाल में पेंट व शौचालय के लिए 4.88 लाख, प्रजापत चौपाल में पैंट व शौचालय के लिए 3.10 लाख, लाभ सिंह के खेत के पास रास्ते का निर्माण लगभग 8 लाख, महाराणा प्रताप धर्मशाला का निर्माण 9 लाख, बांके बिहारी गोशाला की चहारदीवारी के लिए 10 लाख, ड्रेन वाले स्कूल रास्ते से राजकीय प्राथमिक पाठशाला के गेट तक नजदीक गोशाला का रास्ता पक्का करवाने बारे 2.95 लाख, राममेहर शर्मा के खेत से लेकर विक्रम के खेत का रास्ता पक्का 21.63 लाख, सीवरेज सिस्टम व एसटीपी प्लांट के लिए 28.03 करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं।
साथ ही, गांव में पेयजल आपूर्ति के विस्तार के लिए 7.19 करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं। उन्होंने ओड धर्मशाला के लिए 11 लाख रुपये की घोषणा की। सरपंच ओमप्रकाश, मार्केट कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण राणा, करमचंद बल्ला, गौरव, अमित राणा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos