सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A young man died after being hit by high-tension wires while harvesting wheat with a combine.

Karnal News: कंबाइन से गेहूं काटते समय हाइटेंशन तारों की चपेट में आया युवक, माैत

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 07 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by high-tension wires while harvesting wheat with a combine.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


करनाल। संगोहा गांव में गेहूं की कटाई के दौरान कंबाइन पर सवार संगोही गांव निवासी सहायक अंकित की हाइटेंशन तार की चपेट में आकर करंट लगने से माैत हो गई। कंबाइन चालक निखिल करंट लगने से पहले ही नीचे कूद गया। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर कंबाइन चालक के खिलाफ लापरवाही सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कंबाइन चालक अंकित का भतीजा है।
संगोहा गांव निवासी शिकायतकर्ता ऋषिपाल सिंह ने बताया कि रविवार देर रात करीब 9 बजे उनके खेत में कंबाइन मशीन से गेहूं की कटाई चल रही थी। कंबाइन को संगोही गांव निवासी निखिल चला रहा था जबकि उसका चाचा अंकित हेल्पर के ताैर पर मशीन के ऊपर खड़ा होकर काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषिपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने चालक निखिल को खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के बारे में सावधान किया था। मशीन के शोर के कारण आवाज चालक तक नहीं पहुंच पाई। कंबाइन जब तारों के बिल्कुल नजदीक पहुंची तो चालक निखिल तुरंत नीचे कूद गया। कंबाइन खड़ा हुआ अंकित बिजली की तारों की चपेट में आ गया। करंट लगने से अंकित नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद अंकित को मृत घोषित कर दिया।
चालक ने सावधानी नहीं बरती
ऋषिपाल सिंह ने अपनी शिकायत में हादसे के लिए चालक निखिल को जिम्मेदार ठहराया है। कहा है कि चालक ने कंबाइन चलाने के दाैरान कोई सावधानी नहीं बरती। न ही चालक ने बिजली की तारों की ओर ध्यान दिया। इसी कारण से हादसा हुआ है। सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर कंबाइन चालक निखिल के खिलाफ लापरवाही सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed