{"_id":"69d417bc9cee0912c00bccbd","slug":"trials-for-district-cricket-team-from-15th-karnal-news-c-18-knl1018-880761-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जिला क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल 15 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जिला क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल 15 से
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एचसीए इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले की क्रिकेट टीम का चयन करने के लिए ट्रायल 15 अप्रैल से होंगे। राणा ब्रदर्स क्रिकेट ग्राउंड, मेरठ रोड, शुगर मिल के पास ट्रायल सुबह 7 बजे से शुरू होंगे।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि अंडर-16 और अंडर-19 आयु वर्ग के ट्रायल 15 अप्रैल और अंडर-23 व पटौदी ट्रॉफी के लिए ट्रायल 16 अप्रैल को होंगे।
उन्होंने बताया कि अंडर-23 में खेलने के लिए खिलाड़ी का जन्म एक सितंबर, 2003 या इसके बाद होना चाहिए। ऐसे ही अंडर-19 के लिए एक सितंबर, 2007 या इसके बाद का होना चाहिए और अंडर-16 खेलने के लिए खिलाड़ी का जन्म एक सितंबर, 2010 से 31 अगस्त, 2012 के बीच होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों का टीम का हिस्सा बने के लिए फिटनेस टेस्ट देना होगा। इसमें तेज गेंदबाज को दो किलोमीटर की दौड़ को 8 मिनट व 15 सेकेंड में पूरा करना होगा। स्पिन बॉलर और बल्लेबाजों को दो किलोमीटर की दौड़ 8 मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी होगी। अंडर-16 टीम के खिलाड़ियों को दो किलोमीटर की दौड़ नाै मिनट में पूरी करनी होगी।
Trending Videos