{"_id":"69b72090956963faa703636a","slug":"agricultural-scientist-dr-sarvan-included-in-the-general-body-of-icar-karnal-news-c-18-knl1018-864930-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कृषि वैज्ञानिक डॉ. सर्वन आईसीएआर की सामान्य निकाय में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कृषि वैज्ञानिक डॉ. सर्वन आईसीएआर की सामान्य निकाय में शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ. सर्वन के. दुबे को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की सामान्य निकाय का सदस्य नामित किया गया है। वर्तमान में वे आईसीएआर केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान में एमेरिटस वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे नई दिल्ली स्थित भारतीय एग्रो-इकोनॉमिक रिसर्च सेंटर (बीएईआरसी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं जो भारतीय किसान संघ से संबद्धित एक थिंक टैंक है और किसानों के कल्याण के लिए कार्य करता है। डॉ. दुबे ने पिचर इरिगेशन अभिनव सिंचाई तकनीक विकसित की है। इस तकनीक से 70 प्रतिशत से अधिक पानी की बचत संभव होती है। ब्यूरो
Trending Videos