{"_id":"6a6bacc197cbca9c720f63ef","slug":"alternating-sunshine-and-clouds-the-humidity-has-left-everyone-miserable-karnal-news-c-18-knl1018-959758-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कभी धूप तो कभी बादल, उमस ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कभी धूप तो कभी बादल, उमस ने किया बेहाल
Fri, 31 Jul 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। सावन माह का पहला दिन बिन बारिश के सूखा रहा। वीरवार को पूरे दिन कभी धूप तो कभी बादल छाने से उमस और गर्मी बढ़ी। लोग पूरे दिन गर्मी और उमस से बेहाल रहे। मौसम विभाग ने आगामी कई दिन हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।
इस साल आषाढ़ माह में करीब 30 प्रतिशत कम बारिश हुई जिससे किसानों को धान की फसल की बिजाई करने में ज्यादा परेशानी हुई। वहीं वीरवार से सावन का महीना शुरू हो गया है लेकिन सावन माह का पहला दिन ही सूखा रहा। जबकि पूरा दिन कभी धूप निकलने तो कभी बादल छाने से उमस बढ़ी और तापमान सामान्य रहा जिससे गर्मी अधिक महसूस की गई। वीरवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
फसलों में सिंचाई करते रहें किसान
हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आगामी कई दिन हल्की से मध्यम बूंदाबांदी हो सकती है। जिससे तापमान में कमी आ सकती है। इस साल आषाढ़ माह में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई है वहीं सावन माह की शुरुआत भी बिन बारिश के हुई है। ऐसे में किसानों को फसलों में सिंचाई करते रहना चाहिए।