फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Amar Ujala Teacher Award Voting held in five schools in Karnal today students choose their favorite teachers

अमर उजाला शिक्षक सम्मान: करनाल में आज होगी पांच स्कूलों में वोटिंग, छात्र चुनेंगे अपने पसंदीदा शिक्षक

Thu, 20 Aug 2026 10:46 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 20 Aug 2026 10:46 AM IST
सार

मतदान के बाद चुनाव प्रक्रिया की तरह ही छात्रों की उंगली पर स्याही का निशान लगाया जाता है। ससे उन्हें मतदान की वास्तविक प्रक्रिया का अनुभव मिलता है। वोटिंग की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

विज्ञापन
Amar Ujala Teacher Award Voting held in five schools in Karnal today students choose their favorite teachers
संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला शिक्षक सम्मान के लिए वीरवार को भी वोटिंग होगी। निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मतदान कराने के लिए स्कूलों में विशेष मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अधिकांश स्कूलों की कंप्यूटर लैब को पोलिंग बूथ में तब्दील कर दिया गया है। तीसरे दिन पांच स्कूलों में वोटिंग कराई जाएगी। 

विज्ञापन


वीरवार को सुबह निशान पब्लिक स्कूल करनाल, लिटल एंजेल पब्लिक स्कूल अलावला, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंजपुरा, गीता निकेतन स्कूल प्योंत, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोंदर के छात्र मतदान करेंगे। स्कूलों में सुबह 11 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मतदान के दौरान छात्र बारी-बारी से पोलिंग बूथ में पहुंचकर अपने पसंदीदा शिक्षक के नाम पर वोट करेंगे।
विज्ञापन


अभी तक यहां हुई वोटिंग

  • मंगलवार सुबह एसडी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड करनाल, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मूनक, प्रताप पब्लिक स्कूल कुंजपुरा, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कतलाहेड़ी, जेपीएस अकादमी निसिंग में मतदान हुआ। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • बुधवार को संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन करनाल, एमडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्टौंडी, नागपाल विद्या मंदिर कुंजपुरा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुंडला, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंगौध में वोटिंग हुई।

उंगली पर स्याही लगते ही उत्साहित होते हैं विद्यार्थी
मतदान के बाद चुनाव प्रक्रिया की तरह ही छात्रों की उंगली पर स्याही का निशान लगाया जाता है। ससे उन्हें मतदान की वास्तविक प्रक्रिया का अनुभव मिलता है। वोटिंग की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed