फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   An experience akin to voting before the age of 18; students were excited to choose their favorite teacher.

Karnal News: 18 की उम्र से पहले मतदान जैसा अनुभव, पसंदीदा शिक्षक चुनने के लिए उत्साहित रहे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
An experience akin to voting before the age of 18; students were excited to choose their favorite teacher.
 मूनक गांव स्टौडी के एमडी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में अमर उजाला शिक्षक सम्मान मतदान के दौरान म
करनाल। ‘हम भले ही अभी 18 साल के नहीं हुए हैं लेकिन अमर उजाला की इस गतिविधि ने हमारे वोट डालने के सपने को पूरा कर दिया। पसंद के शिक्षक को चुनकर हम उत्साहित हैं।’ यह कहना रहा अमर उजाला शिक्षक सम्मान-2026 के लिए अपने पसंदीदा शिक्षकों के पक्ष में मतदान करने वाले विद्यार्थियों का। विद्यार्थियों ने बताया कि अब तक वे परिवार के सदस्यों के साथ ही मतदान केंद्र तक जाते थे लेकिन पहली बार स्कूल में बने बूथ पर पहुंचकर शिक्षक के लिए वोट किया।
विज्ञापन

अमर उजाला शिक्षक सम्मान-2026 के लिए चल रही वोटिंग प्रक्रिया के दूसरे दिन बुधवार को पांच स्कूलों में मतदान हुआ। छात्रों ने अपने पसंदीदा शिक्षक के चयन के लिए मतदान किया। स्कूलों में कंप्यूटर लैब को मतदान केंद्र में तब्दील किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन करनाल, एमडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्टौंडी, नागपाल विद्या मंदिर कुंजपुरा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुंडला और पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय औंगद में वोटिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे यहां होगी वोटिंग
20 अगस्त: निशान पब्लिक स्कूल करनाल, लिटल एंजेल पब्लिक स्कूल अलावला, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंजपुरा, गीता निकेतन स्कूल प्योंत और पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोंदर।
21 अगस्त: माउंट लिटरा जी स्कूल, आर्य कन्या गुरुकुल मोरमाजरा, अनेजा सिटी हार्ट स्कूल इंद्री, प्रताप पब्लिक स्कूल जुंडला और स्वामी श्रद्धानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल नीलोखेड़ी।

शिक्षक बोले
मतदान प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझा
एमडी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील लाठर का कहना है कि विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया समझाने की अच्छी पहल है। इससे बच्चों को यह सीखने का अवसर मिलता है कि मतदान कैसे किया जाता है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में निर्णय लेने की प्रक्रिया क्या होती है।

पसंद का शिक्षक चुनने का पहली बार मौका
संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल कविता अरोड़ा का कहना है कि विद्यार्थियों ने पहली बार मतदान प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझा, जिससे उनका मनोबल भी बढ़ा। सभी शिक्षक अच्छे हैं लेकिन विद्यार्थियों को अपनी पसंद के शिक्षक के चयन का अवसर देना कार्यक्रम की खासियत है।
शिक्षकों का मूल्यांकन करने का मिला अवसर
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय औंगद के प्रिंसिपल नरेश कुमार का कहना है कि पसंदीदा शिक्षक चुना जाना शिक्षकों के लिए गर्व की बात है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों का मूल्यांकन करने का अवसर भी प्रदान करते हैं। विद्यार्थियों ने उत्साह से मतदान किया।
बच्चों को वोट के महत्व के बारे में पता चला
नागपाल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य प्रवीन नागपाल का कहना है कि इससे सीख कर बच्चे भविष्य में ग्राम पंचायत, विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भी बेहतर उम्मीदवार के चुनाव के लिए स्वतंत्रता से मतदान करेंगे। बच्चों ने पसंदीदा शिक्षक के चुनाव के लिए वोट किया, उनके लिए अच्छा अनुभव रहा।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया से बच्चों का परिचय हुआ
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुंडला के प्रधानाचार्य शिवराम ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदान और लोकतंत्र प्रक्रिया से व्यावहारिक रूप से परिचित कराना है। अमर उजाला की इस पहल के माध्यम से कम उम्र के विद्यार्थियों को भी पसंद के शिक्षक का चयन करने का अवसर मिला।

छात्र बोले
मतदान के प्रति जागरूक किया
विद्यालय में मतदान के प्रति जागरूकता मिली। पसंदीदा शिक्षक को चुनने का अवसर मिला, इससे मैं काफी खुश हूं। अभी 18 वर्ष की आयु से पहले ही मतदान जैसा अनुभव मिला है। आगे चलकर वह भी अपने पसंद के ऐसे नेता का चुनाव करना चाहेगी, जो सभी के हित में काम करे। - मनीषा, छात्रा, एमडी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय
वोट के अधिकार का पता चला
अमर उजाला के माध्यम से जो चुनाव हुआ है इसका बच्चों का अच्छा अनुभव रहा। बच्चों ने स्वतंत्रता से निर्भीक होकर मतदान किया। 18 की उम्र से पहले वोट करना अच्छा लगा। हमने अपनी पसंद के अध्यापक का चुनाव अपनी वोट के माध्यम से किया। यह अच्छा अनुभव था। - बीना, नागपाल विद्या मंदिर कुंजपुरा
मतदान से बढ़ा है आत्मविश्वास
पसंदीदा शिक्षक के चुनाव का अनुभव बेहतर रहा। इस चुनाव के माध्यम से न केवल वोट के महत्व का पता चला बल्कि चुनाव प्रक्रिया के बारे में भी पता चला। भविष्य में भी इस तरह के चुनाव स्कूलों में होने चाहिए इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। यह जरूरी है। - तनिष्क, नागपाल विद्या मंदिर कुंजपुरा

अनुभव अच्छा रहा, उत्साहित हूं
अब तक चुनाव के दौरान परिवार के सदस्यों के साथ केवल पोलिंग बूथ तक जाते थे। स्कूल में पहली बार इस तरह से पसंदीदा शिक्षक चुनने का मौका मिला। बैलेट पेपर पर शिक्षकों के नाम देखने के बाद ऑनलाइन चुनाव का अनुभव अच्छा रहा, मैं उत्साहित हूं। - मनरीत कौर, संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल
मतदान का सराहनीय प्रयास
अमर उजाला की यह पहल लोकतांत्रिक प्रक्रिया को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का सराहनीय प्रयास है। ऑनलाइन मतदान से समय और संसाधनों की बचत होगी और लोग अपने जरूरी कार्यों के साथ आसानी से अपनी पसंद भी दर्ज करा सकेंगे। - पूजा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुंडला

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed