फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Yashika solved the challenge of human settlement on Mars.

Karnal News: यशिका ने सुलझाई मंगल पर इंसानों की बस्ती की चुनौती

Thu, 20 Aug 2026 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 20 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Yashika solved the challenge of human settlement on Mars.
नासा में चयनित होने पर प्रमाण पत्र दिखाती यशिका स्वयं
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। 11वीं कक्षा की छात्रा यशिका मैहला ने अमेरिका में यूनाइटेड स्पेस स्कूल के अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया। भारत से चयनित यशिका ने दुनिया के 35 देशों के विद्यार्थियों के साथ काम किया। उन्होंने मंगल ग्रह पर मानव सभ्यता और आवास की संभावनाओं पर प्रोजेक्ट तैयार किया।
यह कार्यक्रम करीब 15 दिन चला, जिसमें विद्यार्थियों को अंतरिक्ष मिशन से जुड़े प्रोजेक्ट दिए गए। यशिका को सभ्यता एवं मंगल ग्रह पर आवास से जुड़ी भूमिका मिली थी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टीम के साथ मिलकर मंगल मिशन की चुनौतियों को समझा। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में यशिका ने अपने प्रोजेक्ट पर काम किया।
विज्ञापन

यूनाइटेड स्पेस स्कूल का यह कार्यक्रम करीब 29 वर्षों से आयोजित हो रहा है। इसमें 15 से 19 वर्ष की आयु के विद्यार्थी भाग लेते हैं। यशिका को ग्रीन टीम में शामिल किया गया था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान पर विशेषज्ञों के व्याख्यान भी मिले। यशिका के लिए अलग-अलग देशों के विद्यार्थियों के साथ काम करना एक अनूठा अनुभव रहा। इससे उन्हें अंतरिक्ष मिशन को प्रोजेक्ट और टीमवर्क के स्तर पर समझने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed