फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ancounter

Karnal News: दिनदहाड़े महिला क्लर्क की हत्या करने वाले शूटर का एनकाउंटर, कमर के नीचे लगीं दो गोलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
ancounter
दिनदहाड़े महिला क्लर्क की हत्या करने वाले शूटर का एनकाउंटर, कमर के नीचे लगीं दो गोलियां
विज्ञापन

सेक्टर-9 में घर के बाहर सिर में मारी थी गोली, 55 सेकेंड के सीसीटीवी में कैद हुई थी पूरी वारदात
पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश, जवाबी कार्रवाई में घायल होकर दबोचा गया आरोपी विकास

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर के पॉश एरिया सेक्टर-9 में बिजली निगम की क्लर्क और कर्मचारी यूनियन की प्रधान डिंपल अरोड़ा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी शूटर विकास को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी विकास के रूप में हुई है।
रविवार देर रात कर्ण लेक से इंद्री रोड के बीच सीआईए-1 टीम और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। घायल आरोपी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

इस हत्याकांड ने पूरे करनाल में दहशत फैला दी थी। महिला कर्मचारी की घर के बाहर सिर में गोली मारकर हत्या की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकेशन मिलते ही पुलिस ने की घेराबंदी
पुलिस के अनुसार सीआईए-1 को आरोपी विकास की लोकेशन मिलने के बाद टीम ने इंद्री रोड पर कर्ण लेक से इंद्री की ओर जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी की। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर दो राउंड फायर कर दिए।

डीएसपी राजीव ने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन राउंड फायर किए। इनमें से दो गोलियां आरोपी को कमर से नीचे लगीं। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
डीएसपी के मुताबिक आरोपी विकास पहले भी हत्या के मामले में सजा काट चुका है और उसे 20 साल की सजा हुई थी। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि डिंपल अरोड़ा की हत्या के पीछे असली वजह क्या थी तथा क्या इस वारदात में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था।
घर के बाहर स्कूटी लॉक करते समय मारी थी गोली
शुक्रवार दोपहर करीब 1:15 बजे सेक्टर-9 में हुई इस हत्या ने पूरे शहर को हिला दिया था। डिंपल अरोड़ा रोजाना की तरह अपने कार्यालय से दोपहर में खाना खाने घर पहुंची थीं। वह घर के बाहर स्कूटी खड़ी कर उसे लॉक कर रही थीं, तभी हेलमेट पहने एक युवक बाइक पर वहां पहुंचा।
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आरोपी ने हाथ में कपड़े के पीछे पिस्टल छिपा रखी थी। वह तेजी से डिंपल के पास पहुंचा और बेहद करीब से उनके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही डिंपल जमीन पर गिर पड़ीं, जबकि आरोपी मौके से बाइक पर फरार हो गया।
घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। शुरुआत में लोगों को लगा कि महिला को चक्कर आया है, लेकिन जब सिर से खून बहता दिखाई दिया तो उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

एक घंटे तक करता रहा रैकी
हत्या के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पूरी वारदात सामने आ गई। फुटेज में आरोपी करीब एक घंटे तक इलाके में घूमता और डिंपल की गतिविधियों पर नजर रखता दिखाई दिया।
सीसीटीवी के अनुसार आरोपी करीब 12:15 बजे से क्षेत्र में मौजूद था। करीब 55 सेकेंड के फुटेज में साफ दिखाई देता है कि दोपहर 1:11 बजे डिंपल स्कूटी से घर पहुंचती हैं। आरोपी कुछ दूरी पर बाइक खड़ी कर इंतजार करता है।
जैसे ही डिंपल स्कूटी लॉक करने लगती हैं, आरोपी तेजी से उनके पीछे पहुंचता है और सिर से सटाकर गोली मार देता है। इसके बाद वह दौड़कर बाइक पर बैठता है और फरार हो जाता है।



कर्मचारी यूनियन में थी मजबूत पकड़
डिंपल अरोड़ा बिजली निगम में क्लर्क के पद पर कार्यरत थीं और कर्मचारी यूनियन की प्रधान भी थीं। कर्मचारियों के बीच उनकी मजबूत पकड़ और सक्रिय भूमिका मानी जाती थी। हत्या की खबर मिलते ही बिजली निगम कर्मचारियों और यूनियन सदस्यों में भारी रोष फैल गया था। बड़ी संख्या में कर्मचारी अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed