फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Applications for athletics championship will be accepted till 25

Karnal News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 25 तक होंगे आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Applications for athletics championship will be accepted till 25
करनाल। हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 25 मई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। एथलीट कोच ऋषि कुमार ने बताया कि बिना एएफआई यूआईडी के रजिस्ट्रेशन संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा जिन खिलाड़ियों के पास यूआईडी नहीं है, उन्हें पहले एएफआई पोर्टल पर अपनी आईडी बनानी होगी। ऑफलाइन या मैन्युअल एंट्री स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

विदित हो कि 30 और 31 मई को द्रोणाचार्य स्टेडियम, कुरुक्षेत्र में यह आयोजन होगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों के एथलीट खिलाड़ी भाग लेंगे। मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि 24 से 28 जून तक भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित होने वाली 65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए यह प्रतियोगिता अहम मानी जा रही है। इस प्रतियोगिता में 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ी इसमें भाग नहीं ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता में दौड़, हर्डल, हाई जंप, लांग जंप, पोल वॉल्ट, शॉट पुट, डिस्कस, हैमर, जेवलिन, रेस वॉक सहित कई ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed