फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Babita and Jyoti gave recognition to talent

Karnal News: बबीता और ज्योति ने हुनर को दी पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Babita and Jyoti gave recognition to talent
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ग्रामीण महिलाएं अब घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं रह गई हैं बल्कि अपने हुनर और मेहनत के दम पर आर्थिक रूप से भी मजबूत बन रही हैं।
ऐसा ही उदाहरण संगोही गांव की बबीता और चिड़ाव गांव की ज्योति ने पेश किया है। बचपन से कढ़ाई और डिजाइनिंग का शौक रखने वाली इन महिलाओं ने अपने हुनर को पहचान दी और आज वही कला उनके लिए आय का मुख्य साधन बन चुकी है। हाथों की बारीक कढ़ाई, रंग-बिरंगे धागों और आधुनिक डिजाइनों से तैयार किए गए सूट, चद्दरें, फुलकारी चुन्नियां और अन्य सजावटी वस्तुएं बना कर स्थानीय बाजार तक पहुंचा रही हैं।
हैंड पेंटिंग का काम कर रही हैं : चिड़ाव निवासी ज्योति ने बताया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़कर एंब्रॉयडरी और हैंड पेंटिंग का काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें बचपन से ही रंगों और डिजाइनिंग में रुचि थी। कक्षा आठवीं में पढ़ाई के दौरान उन्होंने पहली बार कपड़ों पर कढ़ाई की थी, जिसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि यह कला उनके भीतर एक विशेष हुनर के रूप में मौजूद है। उन्होंने रेशमी धागों से बारीक एंब्रॉयडरी करना सीखा।
विज्ञापन

वह कपड़ों पर हाथ से डिजाइन बनाकर उन्हें आकर्षक रूप देती थीं। समूह के माध्यम से उन्हें कढ़ाई की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण मिला। इसके बाद उन्होंने अपने हुनर को और निखारना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह समूह से जुड़कर अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षण दे रही हैं। वह स्थानीय बाजार में फुलकारी, सूटों, पर्दों और बेड शीट की चद्दरों पर कढ़ाई कर बेच रही है। उनका कहना है कि अब वह आत्मनिर्भन बन गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed