{"_id":"6a0a26ba6c387e0e940d4ae8","slug":"bicycles-were-distributed-to-247-girl-students-at-arya-pg-college-and-government-school-samalkha-karnal-news-c-244-1-pnp1006-157379-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आर्य पीजी कॉलेज और समालखा के राजकीय स्कूल में 247 छात्राओं को छात्राओं को वितरित की गई साइकिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आर्य पीजी कॉलेज और समालखा के राजकीय स्कूल में 247 छात्राओं को छात्राओं को वितरित की गई साइकिलें
Mon, 18 May 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 18 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
समालखा पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता व अन्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। केंद्रीय ऊर्जा शहरी एवं आवास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि समाजिक संस्थाएं समाज के लिए काम करती हैं। समाज हित में किया गया प्रत्येक कार्य पुण्य होता है। उन्होंने कहा कि बेटियां एक परिवार ही नहीं बल्कि राष्ट्र का भविष्य तय करती हैं। उन्होंने पानीपत के आर्य पीजी कॉलेज और समालखा के राजकीय स्कूल में साइकिल वितरण कार्यक्रम में 247 छात्राओं को साइकिल वितरित की गईं। उन्होंने सिग्मा संस्था के इस योगदान की भी प्रशंसा की।
रविवार को पानीपत के आर्य पीजी कॉलेज व समालखा में साइकिल वितरण कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पानीपत में 104 और समालखा में 143 छात्राओं को साइकिलें वितरित की। उन्होंने बताया कि सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से 1000 साइकिलों का वितरण करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि यह साइकिल वितरण कार्यक्रम नहीं बल्कि बेटियों को आत्मनिर्भर और शिक्षित बनाने का अभियान है। जिन छात्राओं को साइकिलें मिलीं, वे इसका उपयोग शिक्षा और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए करें। उन्होंने कहा कि गांवों में तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है और प्रारंभिक चरण में 75 गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों में फिरनियों, लाइब्रेरी, विद्यालय, श्मशान घाट और कब्रिस्तान पर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए सर्वे कार्य चल रहा है और ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गई है।
राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने कहा कि कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल हमेशा समाज के हित और विकास को लेकर चिंतित रहते हैं। वह छोटे से छोटे विषय पर भी गंभीरता से मंथन करते हैं और उनका उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं की ओर से बेटियों की शिक्षा और जरूरतमंद परिवारों के सहयोग के लिए किया जा रहा यह कार्य प्रेरणादायक है। एसपी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि समाज सेवा से बढ़कर कोई मानव धर्म नहीं होता। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, अनुरुद्ध, जिला खजाना अधिकारी हजारा सिंह, अंत्योदय फाउंडेशन ट्रस्टी एषणा कल्याण, फैला उजाला फाउंडेशन अध्यक्ष कुमारी रंजीता मौजूद रहे कौशिक रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
साइकिल पाकर खिले चेहरे
साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे भी खिले नजर आए। नेहा, रूपाली, लक्ष्मी, राधा, मानवी, पूजा, अंजू, शिवानी और प्रतिभा ने कहा कि साइकिल मिलने से अब स्कूल आने-जाने में काफी आसानी होगी और समय की भी बचत होगी। छात्राओं ने कहा, कई बार लंबी दूरी तय करके स्कूल पहुंचना मुश्किल हो जाता था, लेकिन अब पढ़ाई के प्रति हमारा उत्साह और बढ़ गया है।