काछवा। कश्यप राजपूत चौपाल में महर्षि कश्यप का जन्मोत्सव गांव की विभिन्न संस्थाओं, कश्यप समाज एवं ग्रामीणों द्वारा मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान भंडारे एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज सेवा का परिचय दिया। कश्यप समाज के प्रधान नकली राम ने कहा कि सृष्टि के महान ऋषि, तप, त्याग और ज्ञान के प्रतीक महर्षि कश्यप जी की जयंती हम सभी के लिए प्रेरणा और आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत है। ब्लॉक समिति सदस्य सुरेश फौजी ने कहा कि महर्षि कश्यप जी का जीवन संयम, साधना और सेवा का मार्ग दिखाता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में करनाल विधायक जगमोहन आनंद के पुत्र सम्राट आनंद ने शिरकत की। माैके पर ब्लॉक समिति सदस्य सुरेश फौजी, प्रधान नकली राम, जयभगवान कश्यप, सतीश, राममेहर, ईश्वर, माईराम, अनूप भारद्वाज, चौधरी सुल्तान सिंह सहित गांव के गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद