फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Car driver hits bike, uncle and nephew killed

Karnal News: कार चालक ने बाइक में टक्कर मारी, चाचा-भतीजे की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Car driver hits bike, uncle and nephew killed
अंबाला-दिल्ली हाईवे ​स्थित डीआरएम कार्यालय के निकट हादसे के बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए: संवाद
अंबाला। अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित कुलदीप नगर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते समय बुलेट को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक सवार शाहपुर गांव निवासी चाचा जसवंत और भतीजे देवा सिंह को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी कार चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। इस हादसे की भनक लगते ही शाहपुर गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मंगलवार को दोपहर 12 बजे दोनों चाचा-भतीजा बाइक सवार सवार होकर कैंट तहसील में जा रहे थे। कुलदीप नगर हाईवे पर पहुंचे तो कार ने टक्कर मार दी थी। खून से लथपथ हालत में दोनों को कैंट नागरिक अस्पताल लाया गया था, प्राथमिकी उपचार के बाद बिगड़ती हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई भेज दिया था रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया था। मृतक देवा सिंह खेतीबाड़ी करता था और वह दो भाई है। देवा सिंह शादीशुदा है और एक बेटा है।
विज्ञापन

देवा का एक भाई अमेरिका में है जबकि जसवंत के तीन बेटे हैं। चाचा-भतीजे की एक साथ मौत होने से शाहपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घर के दो चिराग एक साथ बुझने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दोनों के शवों को कैंट नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।

अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित डीआरएम कार्यालय के निकट हादसे के बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए: संवाद

अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित डीआरएम कार्यालय के निकट हादसे के बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed