फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cement plant fails to meet environmental standards, notice issued

Karnal News: सीमेंट प्लांट पर्यावरण के मानक पर खरा नहीं, नोटिस जारी

Mon, 18 May 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 18 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Cement plant fails to meet environmental standards, notice issued
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन




पानीतप। श्री सीमेंट प्लांट पर्यावरण के मानकों पर खरा नहीं उतरा। एनजीटी के आदेश पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम की जांच में इसका खुलासा हुआ है। संयुक्त समिति की रिपोर्ट के आधार पर एनजीटी ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सीमेंट प्लांट को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर जल, वायु और पर्यावरण संरक्षण अधिनियमों के तहत कानूनी कार्रवाई और भारी जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है।


नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में सुनील कश्यप की शिकायत पर सुनवाई चल रही है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपनी ताजा रिपोर्ट पेश की है। बोर्ड ने इकाई पर पर्यावरण क्षतिपूर्ति लगाने के लिए पर्यावरण मुआवजा सलाहकार समिति को सिफारिश की है। इसके अतिरिक्त केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सीमेंट प्लांट संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए भी सख्त हिदायत दी है। रिपोर्ट में कहा कि श्री सीमेंट प्लांट यूनिट में पर्यावरण प्रदूषण मानकों की अनदेखी की जा रही है। इस मामले 25 फरवरी को सुनवाई के बाद टीम ने निरीक्षण किया था। इसमें सामने आया था कि सीमेंट और राख के रके धूल उड़ रहे हैं। ट्रक पार्किंग और लोडिंग क्षेत्र में धूल को नियंत्रित नहीं किया जा रहा है। पानी के छिड़काव यंत्र स्थापित करने की जरूरत है।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एएई कुलदीप ने बताया कि इकाई को अपना जवाब 15 दिन में देना होगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed