फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cleaning workers were made aware about plastic.

Karnal News: सफाई कर्मचारियों को प्लास्टिक के खिलाफ किया जागरूक

Tue, 19 May 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 19 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Cleaning workers were made aware about plastic.
कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एडीआर सेंटर, कुरुक्षेत्र में प्लास्टिक मुक्त हरियाणा, हरित आज सुरक्षित कल, प्रदूषण नियंत्रण, प्लास्टिक में कमी एवं जल संरक्षण अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया गया। प्राधिकरण सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि सभी को इस अभियान के प्रति जागरूक होना चाहिए व समाज को भी जागरूक करना चाहिए। नगरपालिका समिति के आईईसीटीएस वीरेंद्र कुमार ने प्लास्टिक के पुनर्चक्रण, कचरे के पृथक्करण व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। सहयोग देने वाले सफाई कर्मचारियों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। एमडीडी एनजीओ के सहयोग से सफाई कर्मचारियों को मास्क व दस्ताने भी वितरित किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed