{"_id":"69962b05401f098c260e7103","slug":"clinic-investigated-on-cm-window-complaint-no-irregularities-found-karnal-news-c-18-knl1018-848610-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सीएम विंडो शिकायत पर क्लीनिक की जांच, नहीं मिली अनियमितता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सीएम विंडो शिकायत पर क्लीनिक की जांच, नहीं मिली अनियमितता
विज्ञापन
निजी क्लिनिक पर जांच करती स्वास्थ विभाग की टीम स्वयं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। रामनगर क्षेत्र स्थित निजी क्लीनिक में नशे की दवा के इस्तेमाल की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग और ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम पहुंची। जांच कोई अनियमितता नहीं मिली।
रामनगर स्थित क्लीनिक में टीम ने दवाइयों, रिकॉर्ड और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। डिप्टी सीएमओ डॉ. अमन कंबोज ने बताया कि क्लीनिक में किसी प्रकार की प्रतिबंधित या नशे की दवाओं का अवैध उपयोग नहीं पाया गया। उन्होंने कहा कि क्लीनिक में केवल सामान्य उपयोग की दवाइयां ही रखी गई थीं और उनकी मात्रा भी निर्धारित सीमा के अनुरूप थी। टीम को जांच में ऐसा कोई तथ्य नहीं मिला, जिससे शिकायत की पुष्टि हो सके। डिप्टी सीएमओ डॉ. अमन कंबोज ने बताया कि शिकायतकर्ता क्लीनिक संचालक का भतीजा ही है। जमीन पर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
Trending Videos