{"_id":"69962b2519e79db1ad01c0fc","slug":"ultimatum-to-officials-action-should-be-taken-if-dirt-is-seen-karnal-news-c-18-knl1018-848609-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अधिकारियों को अल्टीमेटम, गंदगी दिखी तो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अधिकारियों को अल्टीमेटम, गंदगी दिखी तो कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 और सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के मुद्दे पर बुधवार को निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने छह विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में कहीं भी गंदगी दिखाई नहीं देनी चाहिए। एक सप्ताह बाद निगम की ओर से औचक निरीक्षण किया जाएगा। गंदगी, कचरा मिलने पर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए उनके मुख्यालय को पत्र लिखा जाएगा।
बैठक में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम, वन विभाग और हरियाणा रोडवेज के अधिकारी शामिल हुए। निगमायुक्त ने कहा कि निगम टीम ने उन सभी के अधीनस्थ आने वाले क्षेत्रों को दौरा किया। जहां गंदगी व कूड़ा-कर्कट बिखरा मिला। उन जगहों की सूची संंबंधित विभागों के प्रतिनिधियों को सौंपी भी गई।
अतिरिक्त निगम आयुक्त ने बताया कि एक व्हाट्सएप ग्रुप में सभी विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया है। इसमें साफ-सफाई से संंबंधित शिकायतों को डालकर उसका निस्तारण करवाया जा रहा है।
उन्होंने मार्केट कमेटी प्रतिनिधि को निर्देश दिए कि मंडी परिसर की नियमित साफ-सफाई करवाई जाए। जरूरत अनुसार डस्टबिन लगवाए जाएं और आवारा पशुओं को आने नहीं दिया जाए। सब्जी मंडी से निकलने वाले कचरे का पृथक्करण किया जाए। एनएचएआई प्रतिनिधि को हाईवे की विशेष सफाई तथा नाला की टूटी हुई स्लैब को बदलने के निर्देश दिए। विकास प्राधिकरण के प्रतिनिधि को सेक्टर, पार्क, ग्रीन बेल्ट व खाली प्लॉट की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चोपड़ा व जोन इंचार्ज भी मौजूद रहे।
Trending Videos