सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Due to drizzle and cloud cover, the mercury dropped by four degrees Celsius.

Karnal News: बूंदाबांदी और बादल छाने से चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Due to drizzle and cloud cover, the mercury dropped by four degrees Celsius.
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos


करनाल। बीते एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली। बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं से करीब चार अंक तक अधिकतम तापमान लुढ़क गया। हवा ने सर्दी का अहसास कराया। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में फिर तापमान बढ़ने की संभावना जताई है।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। सुबह बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक का अहसास हुआ। पूरा दिन धूप नहीं निकली। ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस पर था। बादलों की आवाजाही के कारण दिन के तापमान में गिरावट आई है, जिससे पिछले कुछ दिनों से महसूस हो रही हल्की गर्मी गायब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 19 फरवरी से 23 फरवरी के दौरान खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवा चलने की संभावना है, जिससे विशेषकर रात्रि के तापमान में गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है। इस दौरान बीच बीच में हल्की गति से हवा चलने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed