{"_id":"6a6bac0d2947c6cf1c0488ac","slug":"cm-planted-20000-saplings-using-the-japanese-method-alongside-800-students-karnal-news-c-18-knl1018-959665-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 800 छात्रों संग सीएम ने जापानी पद्धति से लगाए 20 हजार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 800 छात्रों संग सीएम ने जापानी पद्धति से लगाए 20 हजार पौधे
Fri, 31 Jul 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
गांव कुटेल की पंडित दीनदयाल उपाध्याय आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित वन महोत्सव समा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल/घरौंडा। कुटेल के मेडिकल विश्वविद्यालय में वीरवार को राज्य स्तरीय वन महोत्सव मनाया गया। जहां मुख्यातिथि के रूप में सीएम नायब सैनी ने जापानी पद्धति मियावाकी में 800 विद्यार्थियों के साथ करीब 20 हजार पौधे लगाए। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुए कार्यक्रम में सीएम ने सभी को पर्यावरण संरक्षण की प्रतीक्षा कराई। सीएम ने कहा कि सावन और महोत्सव की शुुरुआत एक दिन में संयोग से हो रही है। ऐसे में एक लोटा जल भगवान शिव के नाम और एक पौधा आने वाली पीढ़ी के नाम पर लगाने का संकल्प लें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। एक पेड़ मां के नाम अभियान को जन-जन का अभियान बनाकर हरियाणा को और अधिक हरा-भरा बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रकृति से जुड़ना ही भगवान शिव से जुड़ना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने की। वहीं विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सीएम ने बच्चों के साथ नीम का पौधा लगाकर प्रदेश स्तरीय अभियान की शुरुआत की। इसके उपरांत उन्होंने वन विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन
केवल कंकरीट नहीं हरियाली भी विकास
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और हरियाली अनेक बीमारियों से बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। भारतीय संस्कृति में प्रकृति को पूजनीय माना गया है। हमारे पूर्वजों ने पीपल, वट, तुलसी और नीम जैसे वृक्षों को विशेष महत्व दिया। कृषि और वानिकी एक-दूसरे के सहयोगी हैं और वृक्ष किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ मिट्टी, जल और पर्यावरण की भी रक्षा करते हैं।
पौधा गोद लेकर उसके साथ फोटो भी वायरल करें विद्यार्थी
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से स्कूली विद्यार्थियों से आह्वान किया कि प्रत्येक विद्यार्थी कम-से-कम एक पौधे को गोद ले और उसकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी निभाए। विद्यार्थी पौधे का नाम रखें, उसके विकास का रिकॉर्ड तैयार करें और अपने जन्मदिन सहित अन्य विशेष अवसरों पर उसके संरक्षण का संकल्प दोहराएं। फोटो लेकर उसे वायरल भी करें। विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि जिस परिसर में पौधारोपण किया गया, यहां वर्षों पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी विवि के रूप में पौधा लगाया था। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उनके संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सींच रहे हैं। आज लगाए पौधे आने वाले वर्षों में विशाल वृक्ष बनेंगे और मेडिकल विश्वविद्यालय परिसर को हरा-भरा एवं स्वच्छ वातावरण प्रदान करेंगे।