{"_id":"6a63769319deefd8390d41ec","slug":"commission-member-rekha-reached-karnal-karnal-news-c-18-1-knl1036-955306-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान: आयोग सदस्य रेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान: आयोग सदस्य रेखा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान: आयोग सदस्य रेखा
मॉडल टाउन की छोटी मार्केट, बांसों गेट, ट्रांसफर स्टेशन साइट तथा गांव शेखपुरा स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र का निरीक्षण
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य रेखा ने शुक्रवार को करनाल का दौरा कर शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सफाई कर्मचारियों के कल्याण, सुरक्षा और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा कर्मचारियों के अधिकारों से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।
दौरे के दौरान आयोग सदस्य ने मॉडल टाउन की छोटी मार्केट, बांसों गेट, ट्रांसफर स्टेशन साइट तथा गांव शेखपुरा स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, कार्य परिस्थितियों और आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि यदि किसी कर्मचारी को वेतन, सेवा शर्तों या अन्य किसी प्रकार की समस्या है तो वह अपनी शिकायत लिखित रूप में आयोग को दे। प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।
इसके बाद नगर निगम कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में शहरी एवं ग्रामीण सफाई कर्मचारियों, विभागीय अधिकारियों और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में कर्मचारियों ने वेतन, ईएसआई, ईपीएफ, सुरक्षा उपकरण और ठेका व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दे उठाए। आयोग सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
रेखा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों का मासिक वेतन समय पर जारी किया जाए तथा प्रत्येक पात्र कर्मचारी को कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) और कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) का लाभ अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को कार्य के दौरान दस्ताने, मास्क, गमबूट, रिफ्लेक्टिव जैकेट, तेल, साबुन और अन्य आवश्यक सुरक्षा सामग्री समय पर उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है।
उन्होंने विशेष रूप से ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा पर जोर देते हुए कहा कि यदि कोई ठेकेदार कर्मचारियों के वेतन, ईपीएफ, ईएसआई या अन्य वैधानिक अधिकारों में लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। संबंधित विभागों को नियमित निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।
आयोग सदस्य ने सफाई कर्मचारियों से भी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी कर्मचारी समय पर ड्यूटी पर पहुंचें और सफाई कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
बैठक में उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंचन लता, बीडीपीओ शिखा, स्वच्छता अधिकारी महावीर सोढ़ी, मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चोपड़ा, कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के स्वास्थ्य निरीक्षक मनोज कुमार, एचएसवीपी के प्रतिनिधि तथा नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।