Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Crowds throng the Antyodaya Mela in Karnal; Union Minister Manohar Lal Khattar reviews the arrangements
{"_id":"6a65b0d3050508378d0f2917","slug":"video-crowds-throng-the-antyodaya-mela-in-karnal-union-minister-manohar-lal-khattar-reviews-the-arrangements-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में अंत्योदय मेले में उमड़ी भीड़, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में अंत्योदय मेले में उमड़ी भीड़, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत रविवार को स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित एक दिवसीय अंत्योदय मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिनमें महिलाओं की संख्या सबसे अधिक रही। लाभार्थियों को अपनी बारी का इंतजार करने के लिए एक घंटे से अधिक समय तक लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ा।
मेले में विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां पात्र लाभार्थियों को एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। विभागीय अधिकारी दस्तावेजों की जांच, पंजीकरण और योजनाओं की जानकारी देने में जुटे रहे।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री एवं करनाल के सांसद मनोहर लाल खट्टर भी मेले में पहुंचे। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मनोहर लाल ने अधिकारियों से पूछा कि मेले में लोगों का किस प्रकार का रिस्पॉन्स मिल रहा है, किन योजनाओं के प्रति सबसे अधिक रुचि है और लाभार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लोगों को बिना किसी अनावश्यक देरी के योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मेले में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारियों के अनुसार दिनभर बड़ी संख्या में लाभार्थियों के पहुंचने की संभावना है और सभी को योजनाओं का लाभ देने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।