Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Doctors picked up brooms at the District Civil Hospital in Karnal; the entire staff, including the PMO, conducted a cleanliness drive
{"_id":"6a65a5430a158a50e20bf4bd","slug":"video-doctors-picked-up-brooms-at-the-district-civil-hospital-in-karnal-the-entire-staff-including-the-pmo-conducted-a-cleanliness-drive-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में जिला नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों ने संभाली झाड़ू, पीएमओ समेत पूरे स्टाफ ने चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में जिला नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों ने संभाली झाड़ू, पीएमओ समेत पूरे स्टाफ ने चलाया स्वच्छता अभियान
जिला नागरिक अस्पताल में रविवार को पीएमओ डॉ. सरिता बिश्नोई के नेतृत्व में चिकित्सकों और अस्पताल स्टाफ ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान डॉक्टरों ने स्वयं झाड़ू लगाकर अस्पताल परिसर के विभिन्न हिस्सों की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।
पीएमओ डॉ. सरिता बिश्नोई ने बताया कि अस्पताल में सफाई कर्मचारी प्रतिदिन नियमित रूप से सफाई करते हैं, लेकिन कुछ ऐसे कोने रह जाते हैं जहां रोजाना सफाई करना संभव नहीं हो पाता। इसी को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाकर उन सभी स्थानों की गहन सफाई कराई गई, ताकि अस्पताल का पूरा परिसर साफ-सुथरा और स्वच्छ बना रहे।
अभियान में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने मिलकर अस्पताल के वार्डों के आसपास, गलियारों और अन्य हिस्सों में सफाई की। साथ ही अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों से भी स्वच्छता बनाए रखने और कचरा निर्धारित डस्टबिन में डालने की अपील की गई।
पीएमओ डॉ. सरिता बिश्नोई ने कहा कि अस्पताल में स्वच्छ वातावरण बनाए रखना संक्रमण की रोकथाम के लिए बेहद जरूरी है। सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि वे नियमित सफाई के साथ-साथ अस्पताल परिसर को साफ रखने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के विशेष स्वच्छता अभियान समय-समय पर चलाए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।