फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Congress takes out a foot march to protest against the price of petrol and diesel.

Karnal News: पेट्रोल-डीजल के दामों के विरोध में कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च

Thu, 21 May 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 21 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Congress takes out a foot march to protest against the price of petrol and diesel.
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस पदा​धिकारी, विधायक व अन्य कार
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पेट्रोल-डीजल, गैस कीमतों के बढ़ाए जाने और नीट पेपर के मुद्दे पर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए। कार्यकर्ताओं ने पंचायत भवन से जिला सचिवालय तक जिला अध्यक्ष मेवा सिंह की अगुवाई में भाजपा सरकार के खिलाफ पैदल मार्च निकालते हुए प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया और जनता की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। जिला अध्यक्ष मेवा सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल और गैस सिलिंडर की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं का भविष्य भी सुरक्षित नहीं है। नीट के पेपर से जुड़े विवादों ने छात्रों और अभिभावकों का भरोसा तोड़ा है। सरकार युवाओं को रोजगार और पारदर्शी व्यवस्था देने में असफल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जो वायदे जनता से किए उन पर खरा नहीं उतर पाई। भाजपा ने वोट चोरी कर सत्ता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--- भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान : अरोड़ा

थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार केवल बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन धरातल पर हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और युवाओं की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने मात्र चार दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों को बढ़ाया। इसका सीधा असर आम जनता पड़ेगा, लेकिन भाजपा को किसी भी वर्ग की कोई चिंता नहीं है।

--- सरकार राहत देने के बजाए प्रचार में लगी : काला
शाहाबाद विधायक रामकरण काला ने कहा कि प्रदेश और देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन सरकार जनता को राहत देने के बजाय केवल प्रचार में लगी हुई है। पिहोवा विधायक मंदीप चट्ठा ने कहा कि आज का युवा बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी घटनाओं से परेशान है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को सुरक्षित और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था देने में नाकाम रही है। वही पूर्व सांसद कैलाशो सैनी ने संबोधन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed