फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Country-made pistol, six cartridges recovered from Vishal, accused of firing at toll, sent to jail

Karnal News: टोल पर फायरिंग के आरोपी विशाल से देसी पिस्टल, छह कारतूस बरामद, जेल भेजा

Mon, 27 Apr 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 27 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Country-made pistol, six cartridges recovered from Vishal, accused of firing at toll, sent to jail
करनाल।
विज्ञापन

प्याैंत टोल प्लाजा पर फायरिंग के आरोपी रांवर गांव निवासी विशाल से निसिंग पुलिस ने देसी पिस्टल, छह कारतूस और एक मैग्जीन बरामद की है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुरानी रंजिश में टोल पर गोली चलाई गई थी। मामले में आरोपी विशाल कर्ण विहार में उज्जवल उर्फ मोनू पर हुई फायरिंग मामले में शामिल रहा है। सीआईए एक की टीम उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर रही है।
विज्ञापन

एक अप्रैल की रात को 11 बजे प्याैंत टोल प्लाजा पर फायरिंग की गई थी। करनाल की ओर से आई तीन गाड़ियां गलत दिशा में टोल पर पहुंचीं। पहली गाड़ी के चालक ने बैरिकेड में टक्कर मारी। इसके पीछे चल रही दूसरी गाड़ी पहली गाड़ी से टकरा गई। इसी दाैरान पहली गाड़ी में सवार आरोपी जयकरण ने पीछे वाली गाड़ी पर एक राउंड फायर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने छह अप्रैल को जानी गांव के आशीष, नरेंद्र, सुमित कुमार और ललैन गांव निवासी कवि गोलन को गिरफ्तार किया था। असंध के वार्ड-4 निवासी आरोपी जयकरण को भी काबू कर लिया गया था।

रांवर निवासी विशाल कर्ण विहार में उज्जवल पर हुई फायरिंग मामले में शामिल रहा है। आरोपी जेल में है। उसे प्रोडक्शन वांरट पर लेने के लिए पुलिस ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही उसे उसे रिमांड पर लेकर फायरिंग मामले में पूछताछ की जाएगी। आरोपी गगन को एनकाउंटर में घायल होने के बाद पकड़ा था। उसका इलाज चल रहा है। छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जाएगा।

-संदीप मंढ़ान, प्रभारी, सीआईए एक, करनाल पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed