{"_id":"6a3cb5799a92cdd2c60d19db","slug":"karnal-man-kills-brother-for-refusing-money-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: स्मैक के लिए पैसे नहीं दिए तो भाई ने ले ली भाई की जान; टूटी बोतल से गले पर किया वार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Karnal: स्मैक के लिए पैसे नहीं दिए तो भाई ने ले ली भाई की जान; टूटी बोतल से गले पर किया वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल
Published by: Nivedita
Updated Thu, 25 Jun 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
सार
कपिल लंबे समय से नशे का आदी बताया जा रहा है। बुधवार को उसने अपने भाई कमल से स्मैक के लिए पैसे मांगे थे। कमल ने पैसे देने से मना कर दिया, जिसके बाद दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान कपिल ने कांच की टूटी हुई बोतल से कमल के गले पर वार कर दिया।
माैके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
करनाल की रास रेजिडेंसी में बुधवार रात करीब 12 बजे एक भाई ने अपने ही सगे भाई की कांच की टूटी बोतल से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी स्मैक का आदी है और उसने नशे के लिए अपने भाई से पैसे मांगे थे। पैसे देने से इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने भाई के गले पर टूटी कांच की बोतल से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।
मृतक की पहचान 28 वर्षीय कमल शर्मा निवासी रास रेजिडेंसी के रूप में हुई है। मृतक शादीशुदा था और खेती करता था। जबकि उसका भाई बेरोजगार था। परिवार मूल रूप से गांव समाना बाहू का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार कमल और उसके भाई कपिल के बीच घर में कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिल लंबे समय से नशे का आदी बताया जा रहा है। बुधवार को उसने अपने भाई कमल से स्मैक के लिए पैसे मांगे थे। कमल ने पैसे देने से मना कर दिया, जिसके बाद दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान कपिल ने कांच की टूटी हुई बोतल से कमल के गले पर वार कर दिया। हमले में कमल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके गले से काफी खून बहने लगा। घटना के समय उनकी मां भी घर पर मौजूद थीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
इलाज के दौरान हुई मौत
घायल कमल को तुरंत कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया लेकिन गंभीर चोट और अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर-32/33 थाना पुलिस अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया। टीम ने मौके से आवश्यक नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया है। सेक्टर-32/33 थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि आरएएस रेजिडेंसी में एक युवक की कांच की बोतल से हमला कर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक सगे भाई हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और नशे के लिए पैसे मांग रहा था। पैसे नहीं मिलने पर उसने अपने भाई पर हमला कर दिया। आरोपी घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और शिकायत के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।