सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :wedding celebration turned in tragedy after brides maternal uncle died from gunshot

Bihar: बारात आई, शहनाई बजी... फिर चली गोली, दुल्हन के मामा की मौत से शादी का घर बना मातम का घर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र स्थित भटौना गांव में एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन के मामा रंजीत सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रंजीत सहनी अपनी भांजी की शादी में शामिल होने मुसहरी थाना क्षेत्र के तारौरा गांव से आए थे।

Muzaffarpur Bihar news :wedding celebration turned in tragedy after brides maternal uncle died from gunshot
शादी समारोह में गोली लगने से मौत
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब गोली लगने से दुल्हन के मामा की मौत हो गई। मृतक अपनी भांजी की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे मौके पर ही अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

करजा थाना क्षेत्र के भटौना गांव की घटना

घटना जिले के करजा थाना क्षेत्र के भटौना वार्ड संख्या-2 की है। यहां भटौना गांव निवासी नीतीश सहनी की पुत्री की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। मृतक की पहचान 30 वर्षीय रंजीत सहनी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर और सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी समारोह के दौरान मारी गोली

मृतक के परिजनों ने बताया कि देर रात बारात घर पहुंच चुकी थी। परिवार के सदस्य शादी की रस्मों और मेहमानों के स्वागत में व्यस्त थे। इसी दौरान मुसहरी थाना क्षेत्र के तारौरा गांव निवासी रंजीत सहनी भी शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, इसी बीच कुछ अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और रंजीत सहनी को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

गोली चलने के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो चुके थे। परिजनों और ग्रामीणों ने घायल रंजीत सहनी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

मौके से बरामद हुआ खोखा

घटना की सूचना मिलते ही करजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जांच के दौरान पुलिस को मौके से एक खोखा भी बरामद हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें: Bikaner News: प्रसूता की मौत के मामले में खत्म हुआ गतिरोध, समझौते के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम की सहमति दी

एफएसएल टीम बुलाई गई, सभी बिंदुओं पर जांच

सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर ने बताया कि शादी समारोह में शामिल होने आए एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हुई है। गोली कैसे लगी, यह हर्ष फायरिंग का मामला है या सुनियोजित हत्या, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि रंजीत सहनी को सोई हुई अवस्था में गोली मारी गई थी।

पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच

पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। साथ ही पुरानी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों को भी जांच के दायरे में रखा गया है। फिलहाल इस वारदात के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed