सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Car damaged after colliding with a gas tanker parked by the roadside.

Una News: सड़क किनारे खड़े गैस कैंटर से टकराई गाड़ी क्षतिग्रस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 25 Jun 2026 07:40 AM IST
विज्ञापन
Car damaged after colliding with a gas tanker parked by the roadside.
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। मैहतपुर-संतोषगढ़ रोड पर बुधवार शाम को एलपीजी बॉटलिंग प्लांट रायपुर सहोड़ा में सड़क किनारे खड़े एक गैस कैंटर से गाड़ी टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि गाड़ी चालक तथा दूसरे सवार लोगों को कोई गंभीर चोटें नहीं आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका पर पहुंचकर गाड़ी चालक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हरियाणा नंबर की गाड़ी संतोषगढ़ से मैहतपुर की तरफ जा रही थी कि अचानक सड़क किनारे खड़े गैस कैंटर से टकरा गई। बताते चलें कि कुछ रोज पहले ही अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उजागर किया था लेकिन जिला प्रशासन ने इस समस्या की तरफ कोई गंभीर कदम नहीं उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed