सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dharhara Station Tragedy: Youth Dies After Getting Trapped Between Train and Platform

Bihar News: एक चूक और खत्म हो गई जिंदगी! धरहरा स्टेशन पर ट्रेन- प्लेटफॉर्म के बीच फंसे युवक की दर्दनाक मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2026 08:59 AM IST
विज्ञापन
सार

मुंगेर जिले के धरहरा रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में लखीसराय निवासी राहुल उर्फ दरोगी कोड़ा की मौत हो गई। राहुल गया-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन से धरहरा स्टेशन पहुंचे थे और ट्रेन से उतरने के बाद फुट ओवर ब्रिज की बजाय प्लेटफॉर्म के किनारे से निकलने का प्रयास कर रहे थे।

Dharhara Station Tragedy: Youth Dies After Getting Trapped Between Train and Platform
परिजन का रो-रो कर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुंगेर जिले के धरहरा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना जमालपुर-किऊल रेलखंड के धरहरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर हुई, जहां ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बने गैप में गिरने से युवक की मौके पर ही जान चली गई।


मृतक की पहचान लखीसराय जिले के अभयपुर थाना क्षेत्र के ताली कोरासी गांव निवासी अर्जुन कोड़ा के पुत्र राहुल उर्फ दरोगी कोड़ा के रूप में हुई है। बताया गया कि राहुल धरहरा प्रखंड के मनकोठिया गांव स्थित अपने ससुराल आए हुए थे। वह गया-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन से धरहरा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन से उतरने के बाद हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन से उतरने के बाद राहुल ने फुट ओवर ब्रिज का उपयोग नहीं किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म के किनारे से निकलने की कोशिश की। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच बने गैप में गिर पड़े। गिरते ही वह ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें-Bihar : महापंचायत में सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम, भाई ने मंच से छोड़ी बिहार पुलिस की नौकरी; खुद करेंगे इंसाफ

स्टेशन परिसर में मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। मृतक के ससुराल पक्ष के संजय कोड़ा ने बताया कि राहुल को फुट ओवर ब्रिज से जाने की सलाह दी गई थी। हालांकि राहुल ने पीछे की ओर से निकलने की बात कही थी।

रेलवे पुलिस ने बाहर निकाला शव

सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया गया।

पत्नी और बेटे को छोड़ गया राहुल

राहुल अपने पीछे पत्नी सरिता देवी और आठ वर्षीय पुत्र को छोड़ गए हैं। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन पर आवागमन के दौरान हमेशा फुट ओवर ब्रिज का ही उपयोग करें। प्रशासन ने कहा है कि किसी भी परिस्थिति में ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच से निकलने का प्रयास नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed