{"_id":"6a0b75f4e9b69db5a70aeea8","slug":"dcs-target-for-enumerators-complete-census-work-in-a-week-karnal-news-c-18-knl1018-909432-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: डीसी का प्रगणकों को लक्ष्य... एक सप्ताह में पूरा करें जनगणना कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: डीसी का प्रगणकों को लक्ष्य... एक सप्ताह में पूरा करें जनगणना कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। जनगणना कार्य को समय से पहले पूरा करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने जिले के सभी प्रगणकों को नया लक्ष्य देकर एक सप्ताह में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
वे जनगणना से जुड़े चार्ज अधिकारियों के साथ जिला सचिवालय में बैठक कर रहे थे। इस दौरान इसमें नजरी नक्शे, मकान सूचीकरण ब्लॉक के कार्य की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनगणना संबंधी कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा करें और इसे पोर्टल पर भी अपलोड कराएं।
उपायुक्त ने कहा कि अब तक असंध तहसील में सबसे अच्छा कार्य हुआ है। दूसरा नंबर घरौंडा का है। अन्य तहसीलों के चार्ज अधिकारी भी कार्य में तेजी लाएं। 25 मई तक सारा कार्य पूरा होना चाहिए। वे हर तीसरे दिन कार्य प्रगति की समीक्षा करेंगे। उल्लेखनीय है कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना का कार्य 30 मई तक किया जाना है। इस बार जनगणना संबंधी कार्य एप के माध्यम से दर्ज करना अनिवार्य किया गया है। बैठक में एडीसी डा. राहुल रईया, जिला के सभी तहसीलदार, घरौंडा पालिका के सचिव रवि प्रकाश शर्मा के अलावा प्रवेश, मनजीत, कृष्ण, नवजोत, अजीत, शैलेंद्र और प्रदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
लोगों से बोले, करें सहयोग, दें सटीक व नवीनतम जानकारी
उपायुक्त ने लोगों से भी अपील की है कि आमजन प्रगणकों का सहयोग करें और उन्हें सटीक और नवीनतम जानकारी दें। नागरिकों द्वारा दी गई सभी जानकारी गोपनीय रखी जाएंगी। आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नंबर, बैंक खाता विवरण या किसी भी प्रकार की ओटीपी की जानकारी नहीं पूछी जाएगी। जानकारी देने से पहले संबंधित अधिकारी का परिचय पत्र अवश्य जांच लें।