{"_id":"6a666e67b0801add2701ef04","slug":"delivery-boy-dies-after-scooter-skids-friend-injured-karnal-news-c-18-knl1018-956578-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: स्कूटर फिसलने से डिलीवरी बॉय की माैत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: स्कूटर फिसलने से डिलीवरी बॉय की माैत, दोस्त घायल
Mon, 27 Jul 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। बांसों गेट के नजदीक रात को डेढ़ बजे तेज रफ्तार स्कूटर के फिसल जाने से सवार डिलीवरी बॉय राकेश कुमार (35) की माैत हो गई। वह रात को अपने दोस्त के साथ काम से कहीं जा रहा था। हादसे में उसका दोस्त भी घायल हुआ है। सूचना के बाद पुलिस माैके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में रविवार सुबह राकेश की माैत हो गई। मामले में थाना शहर पुलिस जांच कर रही है।
भगत मंडी निवासी पंकज कुमार ने बताया कि वह तीन भाई हैं। भाई राकेश कुमार सामान डिलीवरी का काम करता था। वह शनिवार रात को किसी काम से घर से गया था। वह खुद भी हरिद्वार में गए हुए थे। रविवार सुबह साढ़े तीन बजे उन्हें सूचना मिली कि बांसों गेट पर उनका भाई राकेश कुमार हादसे का शिकार हो गया।
उन्हें भाई के पीछे चल रहे बाइक सवार ने बताया कि राकेश तेज रफ्तार से स्कूटर चला रहा था। अचानक स्कूटर फिसल गया। इससे दोनों घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दाैरान राकेश की मौत हो गई। थाना शहर प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
-- -
सबसे छोटा था राकेश कुमार, नहीं हुई थी शादी
राकेश के भाई पंकज कुमार ने बताया कि सूचना पर वह हरिद्वार से तुरंत करनाल के लिए रवाना हुए। वह तीन भाई हैं। खुद सबसे बड़े हैं। राकेश कुमार सबसे छोटा था। वह राकेश अविवाहित था। डिलीवरी बॉय का काम करके गुजारा करता था। हादसे के बाद से परिवार में मातम का माहाैल है।