फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Unstoppable Nishant... registers seventh consecutive victory in Saudi Arabia.

Karnal News: अजेय निशांत... सऊदी अरब में दर्ज की लगातार सातवीं जीत

Mon, 27 Jul 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 27 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Unstoppable Nishant... registers seventh consecutive victory in Saudi Arabia.
सेसर डियाज को मुक्का मारते निशांत देव। स्वयं
करनाल। जिले के पेशेवर मुक्केबाज निशांत देव ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पेशेवर मुक्केबाजी में लगातार सातवीं जीत दर्ज कर की है। सऊदी अरब के जेद्दा शहर में आयोजित इस मुकाबले में निशांत ने अपने प्रतिद्वंद्वी को रिंग में टिकने का मौका नहीं दिया। नॉकआउट जीत हासिल की।
विज्ञापन

सुपर वेल्टरवेट श्रेणी में खेले गए इस मुकाबले में निशांत देव ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने पेरू के अनुभवी मुक्केबाज सेसर डियाज को पहले ही राउंड में तीन बार रिंग पर गिरा दिया। निशांत के पिता पवन ने बताया कि मैच के पहले ही राउंड में मात्र दो मिनट 56 सेकंड के खेल में रेफरी ने मुकाबला रोक दिया और निशांत को टेक्निकल नॉकआउट के जरिये विजेता घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि इस जीत के साथ ही पेशेवर मुक्केबाजी कॅरिअर में निशांत देव का रिकॉर्ड लगातार सात जीत का हो गया है। इसमें से पांच मुकाबले उन्होंने नॉकआउट के जरिये जीते हैं।
विज्ञापन

कोच सुरेंद्र चौहान ने बताया कि निशांत इससे पहले एमेच्योर बॉक्सिंग में भी भारत का नाम रोशन कर चुके हैं। वह वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023 में भारत के लिए कांस्य पदक जीत चुके हैं। पेरिस 2024 ओलिंपिक में भी भारतीय दल का प्रतिनिधित्व किया है। पेशेवर बॉक्सिंग में उनके इस लगातार बेहतरीन प्रदर्शन से दुनिया भर के बॉक्सिंग प्रेमियों की निगाहें अब उन पर टिकी हुई हैं। भारत के लिए विश्व चैंपियनशिप खिताब जीतना लक्ष्य
विज्ञापन
विज्ञापन

मुक्केबाज निशांत देव ने मुकाबले के बाद कहा कि वह हर मुकाबले के साथ कुछ नया सीख रहे हैं। लोग कहते हैं कि भारत से अभी तक कोई भी पुरुष मुक्केबाज पेशेवर बॉक्सिंग का वर्ल्ड चैंपियन नहीं बना है। उनका लक्ष्य इस धारणा को बदलना और भारत के लिए विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतना है।
उपलब्धियाें का सफर
2024 में ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधि किया
2021 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल तक खेले
2018 में सीनियर चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे
2021 में वर्ल्ड बॉक्सिंग फेडरेशन की ओर से बेस्ट बॉक्सर का खिताब
2021 में अंतरराष्ट्रीय पदक। एशियन चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे।

2014 में वर्ल्ड बॉक्सिंग फेडरेशन की ओर से बेस्ट बॉक्सर का खिताब जीता
2014 में प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप जीती

सेसर डियाज को मुक्का मारते निशांत देव। स्वयं

सेसर डियाज को मुक्का मारते निशांत देव। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed