{"_id":"6a666f187fc939d1b904529f","slug":"tanishka-secured-the-43rd-position-at-the-senior-fencing-world-championships-karnal-news-c-18-knl1018-956565-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तनिष्का ने सीनियर फेंसिंग विश्व चैंपियनशिप में पाया 43वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तनिष्का ने सीनियर फेंसिंग विश्व चैंपियनशिप में पाया 43वां स्थान
Mon, 27 Jul 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
.सीनियर तलवारबाजी में हिस्सा लेती तनिष्का स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। करनाल। जिले की अंतरराष्ट्रीय तलवारबाज तनिष्का खत्री ने हॉन्गकॉन्ग में आयोजित सीनियर फेंसिंग विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विश्व के शीर्ष तलवारबाजों के बीच अपनी मजबूत जगह बनाई। तनिष्का ने महिला व्यक्तिगत ईपी स्पर्धा में 43वां स्थान हासिल किया।
यह किसी भी भारतीय महिला ईपी खिलाड़ी का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। तनिष्का खत्री ने प्रतियोगिता के मुख्य एलिमिनेशन ड्रॉ में जगह बनाकर इतिहास रचा। वह सीनियर विश्व चैंपियनशिप के इस चरण तक पहुंचने वाली देश की पहली महिला ईपी तलवारबाज बनीं।
इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में 180 से अधिक वैश्विक एथलीट शामिल थे। तनिष्का ने राउंड-रोबिन पूल और शुरुआती एलिमिनेशन राउंड में अपना कौशल दिखाया। उन्होंने टूर्नामेंट के प्रमुख मुकाबलों में चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को भी शिकस्त दी। उनके कोच राजकुमार ने बताया कि ओवरऑल स्टैंडिंग में तनिष्का 43वें स्थान पर रहीं। भारत ने पहली बार इस प्रतियोगिता में शीर्ष 60 में अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन
भारतीय फेंसिंग के लिए ऐतिहासिक पल
कोच राजकुमार ने तनिष्का की इस उपलब्धि को भारतीय फेंसिंग के लिए एक लैंडमार्क मोमेंट बताया। उन्होंने कहा कि सीनियर विश्व चैंपियनशिप के मुख्य दौर में पहुंचना और 43वां स्थान हासिल करना महत्वपूर्ण है। तनिष्का की यह सफलता देश में इस खेल के बढ़ते स्तर को दर्शाती है। यह प्रदर्शन आने वाले युवा एथलीटों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।
-तनिष्का का 43वें स्थान पर पहुंचना भारतीय तलवारबाजी की अंतरराष्ट्रीय छाप को साबित करता है। कोच ने बताया कि यह उपलब्धि सबसे अनुभवी तलवारबाजों के बीच हासिल की गई। इस प्रदर्शन से भविष्य के ओलंपिक और एशियाई खेलों के लिए भारत की पदक की उम्मीदों को बल मिला है।