फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Padma Vibhushan awardee brings glory to the sport of golf; father steps in as coach.

Karnal News: पद्म विभूति ने गोल्फ में रोशन किया नाम, पिता बने कोच

Mon, 27 Jul 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 27 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Padma Vibhushan awardee brings glory to the sport of golf; father steps in as coach.
.गोल्फ खिलाड़ी पद्म विभूति
करनाल। जिले की गोल्फ खिलाड़ी पद्म विभूति राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और जिले का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि गोल्फ को हमेशा टेलीविजन पर देखा था, लेकिन कभी खेला नहीं था। उनकी रुचि देखकर पिता सुनील ने उन्हें प्रशिक्षण देना शुरू किया।
विज्ञापन

शुरुआती समय में पद्म विभूति से गोल्फ क्लब भी नहीं पकड़ा जाता था। उनके पिता ने उन्हें क्लब पकड़ना और शॉट मारना सिखाया। इसके बाद दोनों सुबह-शाम रोजाना अभ्यास करने लगे। धीरे-धीरे उन्हें खेल के बारे में पता चला कि किस तरह शॉट मारने पर कितने अंक मिलते हैं। वह पांच साल से पिता के मार्गदर्शन में मधुबन के गोल्फ मैदान में अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन


पद्म विभूति ने 2024 में हुंडई राष्ट्रीय जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप जीती। उसी वर्ष उन्होंने हरियाणा गोल्फ फेडरेशन टूर्नामेंट में भी जीत हासिल की। 2025 में उन्होंने इंडियन गोल्फ यूनियन नॉर्थ जोन सब जूनियर चैंपियनशिप में जीत दर्ज की। अपनी कड़ी मेहनत से उन्होंने 2025 में अपनी अंक तालिका में वृद्धि की और अपनी श्रेणी में शीर्ष पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन

पद्म विभूति ने 2025 में अपनी श्रेणी में शीर्ष पर रहकर 2026 राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अर्हता प्राप्त की। उन्होंने पिछले साल 12 गोल्फ प्रतियोगिताओं में से नौ में प्रतिभाग किया। इसमें उन्होंने अपने महिला वर्ग सी में 405 अंक लेकर शीर्ष स्थान हासिल किया। जनवरी महीने में रेल कोच फैक्टरी कपूरथला में आयोजित राष्ट्रीय कैंप में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस कैंप के 12वें आयोजन में उन्होंने 50 अंक प्राप्त किए। पद्म विभूति अपनी मां मीना की तरह खिलाड़ी बनना चाहती हैं, जो हरियाणा पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे से पुलिस इंस्पेक्टर हैं और मुक्केबाजी में भीम पुरस्कार विजेता भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed