सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Demolition in three illegal colonies

Karnal News: तीन अवैध कॉलोनियों में की तोड़फोड़

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 13 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Demolition in three illegal colonies
.अवैध निर्माण को हटाती जेसीबी। प्रवक्ता
विज्ञापन
करनाल। जिला योजनाकार की टीम ने वीरवार को तीन अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल मौजूद रहा। पहली कार्रवाई पुंडरक स्थित करीब 1.2 एकड़ में काटी जा रही अवैध काॅलोनी में की गई। यहां सभी कच्ची सड़कों को उखाड़ा गया। दूसरी कार्रवाई उचाना गांव में करीब एक एकड़ जमीन में काटी जा रही अवैध कॉलोनी में की गई। यहां तीन डीपीसी समेत सभी कच्ची सड़कों को ध्वस्त किया गया।
Trending Videos

इसके बाद जिला योजनाकार की टीम झंझाड़ी के पास सीएचडी सिटी के पीछे करीब सात एकड़ जमीन में काटी जा रही अवैध कॉलोनी में पहुंची। यहां डीटीपी की टीम ने चहारदीवारी, एक निर्माणाधीन मकान को ध्वस्त किया। जिला योजनाकार गुंजन वर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से अवैध कॉलोनियों के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई जारी है। अवैध कॉलोनियों काटने वालों के साथ अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed