सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   It is getting hot during the day and cold in the morning and evening, clouds may appear today

Karnal News: दिन में गर्मी सुबह-शाम हो रही ठंड, आज छा सकते हैं बादल

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 13 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
It is getting hot during the day and cold in the morning and evening, clouds may appear today
धूप खिलने से खेतों में छाई हरियाली। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। जिले में हवा की रफ्तार बढ़ने से सुबह-शाम ठंड महसूस की जा रही है जबकि दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी महसूस की गई। धूप निकलने से तापमान सामान्य रहा। मौसम विशेषज्ञ ने शुक्रवार को बादल छाने की संभावना जताई है।
Trending Videos


वीरवार को हवा की रफ्तार करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने से सुबह और शाम के समय ठंड हुई, वहीं दिन में धूप निकलने से गर्मी महसूस की गई। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिंझौल निवासी मोनू ने बताया कि पांच दिन से सुबह-शाम ही हल्की ठंड महसूस की जा रही है। वीरवार को सुबह ही धूप निकलने से दिन में गर्मी महसूस की गई। दोपहर बाद हवा की रफ्तार बढ़ने से शाम को हल्की ठंड हुई। अभी फसलों के लिए ठंड का होना आवश्यक है अभी से गर्मी शुरू होना फसलों के उत्पादन को प्रभावित कर सकती है। ठंड बढ़ने से गेहूं के दाने अच्छे से विकसित हो पाएंगे। यदि अभी गर्म दिन होने लगेंगे तो गेहूं के दाने सिकुड़ जाएंगे और उत्पादन प्रभावित होगा। इस समय हल्की से मध्यम ठंड और हल्की धूप फसलों के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को हल्के बादल छा सकते हैं। अगले सप्ताह मौसम फिर से करवट ले सकता है और 16 फरवरी के बाद बारिश हो सकती है। फरवरी माह में फसलों के अनुकूल ठंड रहना आवश्यक है। फरवरी में ही गर्म दिन होंगे तो गेहूं और सरसों की फसल का उत्पादन प्रभावित हो सकता है। इस समय फसलों के लिए धूप के साथ ठंड भी जरूरी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed