{"_id":"698e3c7d93c945b3cf04b8e3","slug":"the-districts-per-capita-income-increased-by-rs-26000-in-four-years-karnal-news-c-18-knl1018-844265-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: चार साल में 26 हजार रुपये बढ़ी जिले की प्रति व्यक्ति आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: चार साल में 26 हजार रुपये बढ़ी जिले की प्रति व्यक्ति आय
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राम सारस्वत
करनाल। जिले की प्रति व्यक्ति आय में चार वर्षों के दौरान वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2020-21 में जहां प्रति व्यक्ति आय 1,25,608 रुपये थी, वहीं वर्ष 2024-25 में यह बढ़कर 1,51,608 रुपये तक पहुंच गई है। इस अवधि में प्रति व्यक्ति आय में करीब 26 हजार रुपये की बढ़ोतरी जिले में तेज आर्थिक गतिविधियों, औद्योगिक विस्तार और कृषि क्षेत्र में सुधार का संकेत दे रही है।
आर्थिक मामलों के जानकार डॉ. रामजीलाल का कहना है कि जिले में बढ़ती आय का सीधा असर लोगों के जीवन स्तर, रोजगार के अवसरों और बाजार की गतिविधियों पर भी दिखाई दे रहा है। आर्थिक मजबूती के चलते करनाल जिले की विकास गति में निरंतर तेजी आई है।
हर साल बढ़ी आय
जिले की प्रति व्यक्ति आय के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2020-21 से लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2021-22 में प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 1,32,716 रुपये हो गई। इसके बाद वर्ष 2022-23 में यह 1,34,329 रुपये तक पहुंची। वर्ष 2023-24 में आय में तेज उछाल दर्ज करते हुए यह 1,42,737 रुपये रही, जबकि वर्ष 2024-25 में यह बढ़कर 1,51,608 रुपये तक पहुंच गई। डॉ. रामजीलाल कहते हैं लगातार बढ़ती आय जिले में निवेश, व्यापार और रोजगार के बेहतर अवसरों का परिणाम है। इससे स्थानीय बाजार में क्रय शक्ति बढ़ी है और आर्थिक गतिविधियों को गति मिली है।
औद्योगिक व कृषि क्षेत्र का योगदान
आर्थिक प्रगति में औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार और कृषि उत्पादन में वृद्धि की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है। जिले में खाद्य प्रसंस्करण, व्यापारिक गतिविधियों और सेवा क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। साथ ही आधुनिक तकनीकों के प्रयोग से कृषि उत्पादन बढ़ने से किसानों की आय में भी सुधार हुआ है। डॉ. रामजीलाल का कहना है कि कृषि आधारित उद्योगों और लघु एवं मध्यम उद्योगों को मिल रही प्रोत्साहन योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव जिले की आर्थिक स्थिति पर पड़ा है। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं और लोगों की आय में वृद्धि हुई है। प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि को आमजन के जीवन स्तर में सुधार का प्रमुख संकेत माना जाता है। आय बढ़ने से शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास जैसे क्षेत्रों में लोगों की खर्च करने की क्षमता बढ़ी है। साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक संतुलन की दिशा में भी सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
जिला आर्थिक मोर्चे पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। आंकड़े अच्छे हैं। पिछले चार साल में प्रति व्यक्ति आय में 26 हजार रुपये की वृद्धि हुई है।
- सुरेन्द्र, जिला सांख्यिकी अधिकारी, करनाल
Trending Videos