{"_id":"69e68927fc0a2b797104ca96","slug":"dirty-water-is-coming-into-the-colony-get-the-pipeline-replaced-karnal-news-c-18-knl1018-889824-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कॉलोनी में आ रहा गंदा पानी, पाइपलाइन बदलवा दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कॉलोनी में आ रहा गंदा पानी, पाइपलाइन बदलवा दीजिए
विज्ञापन
निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण। सूचना विभाग
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। अध्यक्ष जी, कॉलोनी में गंदा पानी आ रहा है, पाइपलाइन बदलवा दीजिए…। सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के फार्म हाउस पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में घरौंडा क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों से पहुंचे लोगों ने पेयजल समस्या को गंभीर बताते हुए तत्काल समाधान की मांग रखी।
पंजू राम कॉलोनी के निवासियों ने खासतौर पर दूषित पेयजल की समस्या उठाई और नई पाइपलाइन बिछाने की मांग की। इसके अलावा कोहंड में स्कूल भवन निर्माण, गांव तारपुर के पास खादर क्षेत्र में रास्ता पक्का करवाने, कालरम में चौपाल व हॉल निर्माण, गुढा में महिला मीटिंग हॉल और रसिन में बैंक्वेट हॉल बनवाने जैसी मांगें भी रखी गईं।
विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को समान रूप से गति दे रही है ताकि हर योजना का लाभ आम नागरिक तक पहुंचे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे विकास कार्यों में सहयोग करें और आपसी मतभेद छोड़कर भागीदारी निभाएं जिससे कार्य तेजी से पूरे हो सकें। ब्यूरो
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X