सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Does the minister have any knowledge of agriculture or not... that is why he is claiming that the yield increases due to rain: Hooda

मंत्री को कृषि का ज्ञान है या नहीं... तभी बारिश में उपज बढ़ने का कर रहे दावा : हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Does the minister have any knowledge of agriculture or not... that is why he is claiming that the yield increases due to rain: Hooda
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

करनाल। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि प्रदेश के कृषि मंत्री पता नहीं कृषि का ज्ञान है या नहीं, तभी वह मंडियों में बारिश में दो मन उपज बढ़ने का दावा कर रहे हैं। हो सकता है वह ये भी कह दें कि ओलावृष्टि में चार मन उत्पादन बढ़ेगा। बारिश में दाना गीला होने पर कंबाइन भी नहीं चलते।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार को करनाल की नई अनाज मंडी में पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा राज में घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं। बायोमीट्रिक और अन्य प्रक्रियाओं में किसान को उलझाया जा रहा है। प्रदेश की मंडियों में इन प्रक्रियाओं के कारण किसान के साथ चोरों जैसा व्यवहार हो रहा है। खरीद के बजाय नमी के नाम पर किसानों की फसल का नुकसान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि घोटालों पर विराम लगाने के बजाय किसानों को उलझाना बंद करें। हमारा किसान सम्मानित है, देश का पेट पालता है। मंडियों में बायोमीट्रिक सहित जो व्यवस्थाएं बनाई गई हैं, यह देश के किसी भी राज्य में नहीं है।
कृषि मंत्री के बारिश में उत्पादन बढ़ने के बयान पर उन्होंने कहा कि बारिश में दाना गिला हो जाता है, कंबाइन भी काम नहीं करती। उन्हें ऐसे बयान देने के बजाय किसानों को मुआवजा और बोनस देना चाहिए। धान की तरह इस बार भी सरसों और गेहूं खरीद में घोटाला होगा। हमने धान के सीजन में भी घोटाले की संभावना जताई थी।

---

कर्ज लेने और घाेटाले में प्रदेश आगे
दो आईएएस अधिकारियों के सस्पेंड करने के सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि एक के बाद एक घोटाले हो रहे हैं। वर्ष 2014 में प्रति व्यक्ति आय, निवेश, कानून व्यवस्था, खेल और नौकरी देने में हरियाणा नंबर-1 पर थे। आज कर्ज लेने और घोटाले में आगे हैं। प्रदेश में अपराध बढ़ा है, प्राथमिक स्कूल बंद हो रहे हैं। जनगणना के कारण स्कूलों में शिक्षकों की भी कमी से पढ़ाई बाधित होने लगी है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस की मजबूती का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed