सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Trials for selection of district cricket team on 15th and 16th

Karnal News: जिला क्रिकेट टीम के चयन के लिए ट्रायल 15 व 16 को

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 11 Apr 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Trials for selection of district cricket team on 15th and 16th
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जा रही अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में करनाल जिले की क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल 15 और 16 अप्रैल को आयोजित होंगे।
Trending Videos

करनाल क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि अलग-अलग आयु वर्गों के ट्रायल राणा ब्रदर्स क्रिकेट ग्राउंड, मेरठ रोड, शुगर मिल के पास सुबह 7 बजे लिए जाएंगे। अंडर-16 और अंडर-19 आयु वर्ग के ट्रायल के लिए खिलाड़ियों को 15 अप्रैल को निश्चित स्थान पर पहुंचना होगा। अंडर-23 आयु वर्ग और पटौदी ट्रॉफी के लिए ट्रायल देने के लिए खिलाड़ियों को 16 अप्रैल को इसी स्थान पर आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र, फोटो पहचानपत्र, आधार कार्ड/ मतदाता कार्ड/ पासपोर्ट, पिछले दो वर्षों और वर्तमान सत्र (2026-27) के शैक्षिक प्रमाणपत्र और पासपोर्ट आकार का फोटो लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9215218008 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed