सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Only ISI behind terrorist activities: Bitta

आतंकी गतिविधियों के पीछे सिर्फ आईएसआई : बिट्टा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Only ISI behind terrorist activities: Bitta
विज्ञापन
करनाल। एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एमएस बिट्टा का कहना है कि देश में होने वाली आतंकी गतिविधियों के पीछे पाकिस्तान का आईएसआई है। हर वारदात में नाम भले अलग-अलग संगठनों के हो लेकिन संचालन एक ही जगह से होता है ताकि देश में डर और अस्थिरता बने।
Trending Videos

शुक्रवार को करनाल पहुंचकर पत्रकारों से बातचीत में बिट्टा ने सिख समाज को एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारों में समाज को इकट्ठा कर तीन नारे दिए जाने चाहिए कि हिंदुस्तान हमारे गुरुओं का देश है, हम खालिस्तान नहीं चाहते और देश सबका है। हिंदू और सिखों का रिश्ता हमेशा से मजबूत रहा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि बब्बर खालसा, खालिस्तान कमांडो फोर्स और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठन केवल चेहरे हैं, असली साजिश आईएसआई रचती है। उन्होंने कहा कि आज हालात ऐसे हैं कि 2 से 5 हजार रुपये में हत्या करवा दी जाती है। पहले ऐसी बातें बिहार और यूपी में सुनी जाती थीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed