फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Drug sellers' strike today, patients may face problems

Karnal News: दवा विक्रेताओं की हड़ताल आज, मरीजों को हो सकती है परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Drug sellers' strike today, patients may face problems
अंबाला जगाधरी राजमार्ग ​स्थित केमिस्ट की दुकान। संवाद - फोटो : Samvad
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। देशभर के दवा व्यापारियों ने ई-फार्मेसी और बड़े कॉर्पोरेट घरानों द्वारा दवाओं पर दी जाने वाली मनमानी छूट और अनियमित ऑनलाइन बिक्री के खिलाफ विरोध जताते हुए आंदोलन का एलान किया है। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर बुधवार को एक दिवसीय देशव्यापी बंद रखने का फैसला किया गया है।
इस संबंध में अंबाला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन से जुड़े दवा व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद करने का निर्णय लिया है। वहीं अंबाला में दवा व्यापारियों के दूसरे संगठन ने हड़ताल से दूरी बना ली है। ऐसे में हड़ताल का मिलाजुला असर देखने को मिल सकता है। अंबाला जिला में 1300 से अधिक थोक व फुटकर दवा विक्रेता हैं। दवा विक्रेताओं का दावा है कि सरकार की अनदेखी के कारण देश के 12.40 लाख से अधिक केमिस्टों और उनके परिवारों के करीब 4 से 5 करोड़ आश्रितों की आजीविका पर गंभीर संकट मंडरा रहा है
विज्ञापन

इन स्थानों से मिलेगी दवा : हड़ताल के दिन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने लोगों को राहत देने के लिए कुछ छूट भी दी है। अस्पतालों में भीतर स्थित दवा की दुकानें खुली रहेंगी। इसके साथ ही एक दो स्थानों पर आपातकालीन दवा के लिए स्थान भी चयनित किए हैं जहां से लोग दवा ले सकते हैं। इनमें अंबाला कैंट में सिविल अस्पताल के सामने की दुकान एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर ड्रग कंट्रोलर के संज्ञान में दिया मामला : इस देशव्यापी बंद को लेकर जिला एसोसिएशन की ओर से अंबाला के सीनियर ड्रग कंट्रोलर को एक अग्रिम सूचना पत्र भी सौंपा गया है। दवा व्यापारियों ने इस मामले में प्रशासन से तुरंत दखल देने और सरकार तक उनकी मांगें पहुंचाने की अपील की है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार को बार-बार अपनी समस्याओं से अवगत कराने के बाद भी आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस अनदेखी के कारण देश के 12.40 लाख से अधिक केमिस्टों और उनके परिवारों के करीब 4 से 5 करोड़ आश्रितों की आजीविका पर गंभीर संकट मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed